MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • ये है भारत की 6 सबसे महंगी सब्जियां, इनकी खेती से होता है डबल मुनाफा, जानें इनकी कीमत और खासियत

ये है भारत की 6 सबसे महंगी सब्जियां, इनकी खेती से होता है डबल मुनाफा, जानें इनकी कीमत और खासियत

ट्रेंडिंग डेस्क: अक्सर हम बाजार से हरी पत्तेदार सब्जियां (vegetables) 10-20 या ज्यादा से ज्यादा 40 रुपए के हिसाब से खरीदकर लेकर आते है। लोग अपनी पसंद के अनुसार इन्हें खरीदकर खाते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर इन सब्जियों को खाना सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। वैसे तो सब्जियों की बढ़ती हुई कीमत से हमारे देश में लोग अक्सर परेशान रहते हैं, लेकिन आज हम आपको बताते हैं, भारत की 6 सबसे महंगी सब्जियों (most expensive vegetable in India) के बारे में, जो कीमत में तो ज्यादा होती है, लेकिन सेहत के हिसाब से बहुत फायदेमंद होती है और इससे किसानों को भी अच्छा मुनाफा होता है...

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Mar 14 2022, 09:03 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

शतावरी 
शतावरी की भारत में कीमत लगभग 1200 - 1500 रुपए प्रति किग्रा है। ये पकाने में बहुत आसान है और इसे अक्सर भुने या उबले हुए रूप में परोसा जाता है। लेकिन यह बहुत महंगा है और हमारे देश में आसानी से नहीं मिलता है। हालांकि, भारत में इसकी खेती की जाती है, लेकिन हर किसान इसकी खेती नहीं करता है। जिससे इस सब्जी का आयात होता है। इसलिए शतावरी महंगा है। 
 

26

बोक चॉय 
बोक चॉय भारत में आसानी से उपलब्ध नहीं होता है। यहां की इस स्वादिष्ट सब्जी के बारे में ज्यादातर लोगों को पता भी नहीं था। लेकिन, कई रेस्तरां में इसे लोग इसे खाते हैं। ये नूडल्स के साथ सर्व की जाती है और आजकल कई लोग इसका घर पर भी उपयोग करते हैं। चूंकि यह बहुत दुर्लभ है, इसलिए इस सब्जी की कीमत अधिक है। बोक चॉय का एक तना लगभग 115 रुपए का मिलता है।

36

चेरी टमाटर 
चेरी टमाटर आजकल कई घरों में यूज किए जाते हैं। ये नियमित टमाटरों से अलग आकार में छोटे होते हैं और चेरी के समान होते हैं। इनका उपयोग कई व्यंजनों में किया जाता है और कभी-कभी पास्ता या सलाद में कच्चा खाया जाता है। चेरी टमाटर बहुत महंगे हैं और सब्जी मंडियों में एक किलो चेरी टमाटर की कीमत लगभग 250 रुपये से 300 रुपए के बीच है।

46

Zucchini
Zucchini एक तरह की तोरी जैसी दिखने वाली सब्जी है, जो सेहत के लिए बेहद अच्छी और काफी पौष्टिक होती है। ये सब्जी हमारे देश में काफी पॉपुलर है। यह वजन घटाने को बढ़ावा देता है जिससे इसकी मांग आसमान छूती है। चूंकि, हम यहां इसकी इतनी खेती नहीं होती है, इसलिए यह काफी महंगा है। इसकी कीमत 150-200 रुपए प्रति किग्रा है। 

इसे भी पढ़ें- 1 एकड़ में लगाए यह फसल, हर साल कर सकते हैं 10 लाख रुपए तक की कमाई, जानिए क्या है खेती का तरीका

56

Parsley
Parsley या अजमोद एक हरी पत्तेदार सब्जी है, लेकिन ज्यादातर लोग इसे धनिया समझ लेते हैं। हालांकि, अजमोद अलग है और इसका स्वाद भी धनिया से अलग होता है। इसका उपयोग ताजा और सूखे रूपों में किया जाता है। चूंकि, भारत में इसकी खेती नहीं की जाती है, इसलिए इसे अन्य देशों से आयात किया जाता है, जिससे यह हरी पत्तेदार सब्जी काफी महंगी होती है। एक किलो अजमोद की कीमत 50-100 रुपए से अधिक है। 

66

गुच्ची
गुच्ची, जिसे मोरेल मशरूम के नाम से भी जाना जाता है। गुच्ची एक कवक परिवार का जंगली मशरूम है, यह आमतौर पर हिमालय पर पाया जाता है। और बाजार में इसकी कीमत करीब 25 से 30 हजार रुपए है। गुच्ची एक दुर्लभ मशरूम है, जो सिर्फ भारत में पाया जाता है और विदेशों में इसकी काफी मांग है।

इसे भी पढ़ें- इस कार्ड को बनवाने से कम ब्याज में मिलेगा 3 लाख तक का लोन, किसानों को ऐसे मिलेगा फायदा

 

1 एकड़ में लगाए यह फसल, हर साल कर सकते हैं 10 लाख रुपए तक की कमाई, जानिए क्या है खेती का तरीका

 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved