- Home
- Viral
- कहीं क्रिसमस पर 'बकरा दानव' बनते हैं लोग तो कहीं कराते हैं आपस में लड़ाई, Christmas से जुड़े 6 रोचक तथ्य
कहीं क्रिसमस पर 'बकरा दानव' बनते हैं लोग तो कहीं कराते हैं आपस में लड़ाई, Christmas से जुड़े 6 रोचक तथ्य
ट्रेंडिंग डेस्क. क्रिसमस पर पूरी दुनिया में ईसाई धर्म मानने वाले लोग अपने-अपने तरीके से जश्न मनाते हैं। 25 दिसंबर से लेकर अंग्रेजी नव वर्ष तक पूरी दुनिया में जश्न का माहौल रहता है। इस दौरान दुनिया के कई देशों में क्रिसमस का कुछ अलग ही रूप देखने मिलता है। यहां लोग अपनी मान्यताओं के मुताबिक क्रिसमस मनाते हैं। कई जगह पर पुरुष 'बकरा दानव' बनकर जुलूस निकालते हैं, तो कहीं पर पुराने विवादों को सुलझाने के लिए लोगों के बीच कुश्ती कराई जाती है। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे क्रिसमस से जुड़े 6 ऐसे तथ्य जो शायद आपने पहले नहीं सुने होंगे।

क्रिसमस को अमेरिका में त्याैहार का दर्जा सन् 1840 में मिला था। वहीं 1870 में इसे पब्लिक हॉलिडे घोषित किया गया था।
क्रिसमस के पेड़ को पहले के दौर में सेब, ड्रायफ्रूट व लाल रंग के पेपर से सजाया जाता था। आज इसकी जगह आर्टिफीशियल डेकोरेशन व टॉफी ने ले ली है।
क्रिसमस पर पेरु में लोगों की खतरनाक कुश्ती कराई जाती है। ये कुश्ती उनके बीच कराई जाती है जिनके बीच लंबे समय से कोई विवाद चल रहा हो। विवाद सुलझाने के लिए ये कुश्ती होती है और इसमें जीतने वाले के पक्ष में फैसला होता है।
कनाडा में आप सचमुच सेंटा काे लेटर लिख सकते हैं। इसके लिए वहां पर एक पोस्टल कोड भी जारी किया गया है, जो है 'HOHOHO'।
सेंटा क्लॉस सबसे पहले 18वीं शताब्दी में सामने आया था। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक सबसे पहले एक डच समुदाय का व्यक्ति सामने आया था, जो लाल कपड़े पहनकर बच्चों को गिफ्ट बांटा करता था।
ऑस्ट्रिया में क्रिसमस पर कुछ अजीब देखने को मिलता है, यहां क्रिसमस की रात सभी पुरुष 'बकरा दानव' का कॉस्ट्यूम पहन लेते हैं और लाठियां लेकर जुलूस निकालते हैं हुए बच्चों को बुरी तरह से डराते हैं।
यह भी पढ़ें : Christmas पार्टी में आने के लिए महिला ने रख दी अजीब शर्त, अब पड़ रही गालियां
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News