- Home
- Viral
- हे भगवान! जानें क्या हुआ उस महिला का हाल, जब वो एक साथ कोरोना के अल्फा-बीटा वेरिएंट से एक साथ संक्रमित हुई
हे भगवान! जानें क्या हुआ उस महिला का हाल, जब वो एक साथ कोरोना के अल्फा-बीटा वेरिएंट से एक साथ संक्रमित हुई
कोरोना महामारी में वायरस का सिलसिला जारी है। इस बीच बेल्जियम से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला को एक नहीं बल्कि दो वेरिएंट के कोरोना वायरस से संक्रमण हुआ। आसान भाषा में कहें तो जैसे डेल्टा एक वेरिएंट हुआ वैसा ही एक और वेरिएंट अल्फा भी है। ये दोनों वेरिएंट एक ही महिला के शरीर में पाए गए। जानें दो वेरिएंट से प्रभाविक महिला का हाल कैसा था...

शोधकर्ताओं ने बताया कि बेल्जियम में एक 90 साल की महिला का संक्रमण से निधन हो गया। उसे एक ही समय में कोरोना वायरस के अल्फा और बीटा दोनों वेरिएंट थे।
3 मार्च को महिला का कोरोना टेस्ट कराया गया। पॉजिटिव आने के बाद आल्स्ट शहर के ओएलवी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने वैक्सीन नहीं लगवाई थी और घर पर ही नर्सिंग देखभाल में इलाज करा रही थी।
शुरुआत में तो महिला का ऑक्सीजन लेवल बढ़िया था, लेकिन जैसे जैसे उसकी हालत खराब होती गई, ऑक्सीजन का लेवल तेजी से गिरता गया। पांच दिन के बाद उसकी मौत हो गई।
डॉक्टरों ने पाया कि वो अल्फा और बीटा दोनों वेरिएंट से प्रभावित थी। अल्फा ब्रिटेन में मिला था जबकि बीटा पहली बार दक्षिण अफ्रीका में मिला था।
डॉक्टर्स ने कहा, ये दोनों वेरिएंट काफी घातक हैं। महिला इन दोनों वेरिएंट से अलग-अलग लोगों से संक्रमित हुई होगी। हालांकि अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है कि महिला कैसे संक्रमित हुई।
जनवरी में ब्राजील के वैज्ञानिकों ने बताया कि दो लोग एक साथ वायरस के दो अलग-अलग वेरिएंट से संक्रमित हुए थे, लेकिन ये स्टडी अभी तक पब्लिश नहीं हुई है। प्रोफेसर लॉरेंस यंग ने कहा कि एक से अधिक वेरिएंट से संक्रमित होना कोई आश्चर्य की बात नहीं है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News