- Home
- Viral
- ब्रिटेन में सबसे मोटे शख्स का निधन, कई अंग काम नहीं कर रहे थे, अस्पताल ले गए तो वार्ड में भी नहीं घुस पाया
ब्रिटेन में सबसे मोटे शख्स का निधन, कई अंग काम नहीं कर रहे थे, अस्पताल ले गए तो वार्ड में भी नहीं घुस पाया
नई दिल्ली। लंबे समय से बीमार चल रहे मैथ्यू क्रॉफोर्ड का इलाज के दौरान निधन हो गया। 37 साल के मैथ्यू ब्रिटेन के सबसे मोटे शख्स के तौर पर चर्चित थे। मौत के समय उनका वजन करीब साढ़े तीन सौ किलो तक पहुंच गया था। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया तो इलाज के लिए परिजन अस्पताल ले गए। यहां स्थिति यह थी कि काफी ज्यादा मोटा होने के कारण वह वॉर्ड में भी नहीं घुस पा रहे थे। आकार बहुत ज्यादा बड़ा होने से डॉक्टरों को इलाज में भी बहुत परेशानी हुई। आइए तस्वीरों के जरिए मैथ्यू के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें जानते हैं।

मैथ्यू क्रॉफोर्ड ब्रिटेन के सबसे मोटे शख्स के तौर पर चर्चित थे। उनकी उम्र 37 साल थी और वजन मौत के समय करीब साढ़े तीन सौ किलो तक पहुंच गया था।
हालांकि, वह अपने मोटापे की वजह से पहले से कई परेशानियों से जूझ रहे थे। मगर इधर उनके कुछ महत्वपूर्ण अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिससे मुसीबत बढ़ गई थी।
हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, मगर वहां मैथ्यू क्रॉफोर्ड अपने मोटापे की वजह से वॉर्ड में भी नहीं घुस पा रहे थे।
शरीर का आकार काफी बड़ा हो जाने की वजह से अस्पताल के डॉक्टरों को उनका इलाज करने में भी काफी परेशानी हो रही थी। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।
वैसे, मैथ्यू की मौत इलाज के दौरान पिछले हफ्ते हो गई थी, लेकिन सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में यह अभी सुर्खियों में आया है। अपने वजन की वजह से मैथ्यू वर्ष 2018 में ही चर्चा में आ गए थे।
बताया जा रहा है कि अस्पताल में इलाज के दौरान मैथ्यू को लिटाने के लिए प्रबंधन को चार बेड लगाने पड़े थे। यही नहीं, अस्पताल ले जाते समय पूरा रास्ता भी बंद हो गया था।
इलाज के दौरान मैथ्यू को अस्पताल प्रबंधन की ओर से तमाम सुविधाएं मुहैया कराई गई, जिससे एक हफ्ते का बिल करीब सात लाख रुपए आया।
वहीं, मैथ्यू की मौत के बाद परिजनों को अस्पताल में एक महीने रहने की वजह से कुल 39 लाख रुपए का बिल थमाया गया। इतना पैसा खर्च करने के बाद भी मैथ्यू को बचाया नहीं जा सका।
अस्पताल प्रबंधन का कहना था कि मैथ्यू क्रॉफोर्ड हर रोज काफी मात्रा में जंक फूड खाते थे। पिज्जा और चाइनीज फूड उनका प्रिय भोजन हो गया था। उन्हें सेप्सिस (Sepsis) बीमारी हो गई थी।
वहीं, मैथ्यू का कहना है कि यह झूठ है। वह सिर्फ अपनी मां के हाथ का बना हुआ खाना ही खाते थे। हां, एक या दो बार उन्होंने पिज्जा और जंक फूड जरूर खाया था।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News