MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • देश में हर साल हजारों हत्याएं, मगर 8 मर्डर मिस्ट्री, जो अब तक उलझी हैं, CBI भी नहीं सुलझा सकी उनकी गुत्थी

देश में हर साल हजारों हत्याएं, मगर 8 मर्डर मिस्ट्री, जो अब तक उलझी हैं, CBI भी नहीं सुलझा सकी उनकी गुत्थी

नई दिल्ली। भारत में कई ऐसी घटनाएं हुईं, जिनका सुराग नहीं मिल सका। उनकी गुत्थी अब तक उलझी है। इसमें जांच एजेंसियों ने भी काफी मशक्कत कर ली, मगर मामले नहीं सुलझे। यह हाल तब है जब हर साल देश में हजारों हत्याएं होती हैं। कई मामले पुलिस सुलझा लेती है। मगर कई ऐसी भी हैं, जिनमें पुलिस से लेकर तमाम टॉप जांच एजेंसी भी शामिल हो गई, मगर केस अनसुलझा ही रहा। इनमें बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हैं। आइए ऐसे 8 मर्डर मिस्ट्री को जानें जिनकी मौत अब तक एक राज है। 

4 Min read
Author : Ashutosh Pathak
Published : Feb 23 2022, 11:51 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

सुनंदा पुष्कर 
कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर का शव 17 जनवरी 2014 को दिल्ली के पांच सितारा होटल के एक कमरे में मिला था। दावा किया गया कि वे कमरे में सो रही हैं, मगर काफी देर तक जब वो नहीं उठीं तो जांच की गई, जिसके बाद मौत की पुष्टि हुई। तब यह भी कहा गया कि उनकी मौत जहर देने से हुई है, मगर यह स्पष्ट आज तक नहीं हुआ कि वह कैसे मरीं। पुलिस और जांच एजेंसियों के हाथ आज भी खाली हैं। 
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

आरुषि तलवार 
यह भारत का सबसे चर्चित मर्डर केस में से एक है। 14 वर्षीय आरुषि की मौत 16 मई 2008 की रात नोएडा स्थित घर में हुई। आरुषि की मौत को लेकर अलग-अलग दावे किए जाते रहे हैं। किसी का कहना है कि हत्या घरेलू नौकर हेमराज ने की। कोई दावा कर रहा आरुषि के माता-पिता नुपुर और राजेश तलवार ने ही उसे मारा। सीबीआई ने अपनी जांच में यहीं रिपोर्ट दी, जिसके बाद आरुषि के माता-पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, मगर सबूतों के अभाव में कोर्ट ने उन्हें  बरी कर दिया। सीबीआई भी आरोपी नहीं खोज सकी। 

38

चंद्रशेखर प्रसाद 
छात्र नेता और एक्टिविस्ट चंद्रशेखर प्रसाद की हत्या 31 मार्च को 1997 को हुई थी। वह जेएनयू छात्रसंघ के दो बार अध्यक्ष भी रहे। बिहार के सीवान में एक रैली के दौरान अपराधियों ने उन पर गोली चलाई, जिससे उनकी मौत हुई। दावा किया जाता है कि उनकी हत्या तत्कालीन राजद सांसद शहाबुद्दीन ने कराई थी। मगर पुलिस और जांच एजेंसियां तमाम कोशिशों के बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकीं। 

48

लाल बहादुर शास्त्री 
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मौत 11 जनवरी 1966 को हुई थी। कहा जाता है कि उनकी मौत रूस के ताशकंद में हार्ट अटैक से हुई। दावा किया जाता है कि उनकी मौत जहर से हुई थी। हार्ट अटैक से मौत के दावे पर कई सवाल खड़े होते हैं। उनकी मौत आज भी रहस्य है। 

58

जिया खान 
अभिनेत्री जिया खान की मौत 3 जून 2013 को हुई थी। उनका शव मुंबई के जुहू स्थित फ्लैट में फांसी पर लटका मिला था। उनकी मौत आज भी रहस्य है। उनका जन्म अमरीका में हुआ और परवरिश मां राबिया खान ने लंदन में की। बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए वह मुंबई आ गईं। कुछ फिल्में कीं। करियर ठीक चल रहा था, मगर बीच में ही उनकी मौत की खबर ने सबको निराश कर दिया। मां राबिया खान आज भी उनके लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ रही हैं। 

68

प्रद्युमन ठाकुर 
गुड़गांव के रेयान इंटरनेशनल स्कूल के बाथरूम में 8 सितंबर 2017 को दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युमन ठाकुर का शव मिला था। उसकी  हत्या का शक बस कंडक्टर पर गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया, मगर आरोप सिद्ध नहीं हुए। उसकी हत्या का खुलासा आज तक नहीं हुआ और यह रहस्य आज भी बरकरार है। 

78

दिशा सालियान 
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत 8 जून 2020 को हुई थी। मौत कैसे हुई यह रहस्य आज भी बना हुआ है। कहा जाता है कि उनका शव बिना कपड़ों के मुंबई में एक रिहाइश बहुमंजिला बिल्डिंग के कॉरिडोर में मिला था। हत्या कर उनकी लाश नीचे फेंक दी गई थी। दावा यह भी किया जाता है कि दिशा की हत्या से पहले उनका रेप भी हुआ। दिशा पार्टी में नहीं जाना चाहती थीं, मगर उन्हें वहां जबरदस्ती लाया गया। 
 

88

सुशांत सिंह राजपूत 
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून 2020 को हुई थी। उनका शव उनके अपने फ्लैट से मिला। दावा किया गया कि उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी, मगर यह स्पष्ट नहीं हुआ कि करियर में बुलंदियों को छू रहे सुशांत ने फांसी क्यों लगाई। दावा ये भी किया गया कि वे अवसाद से ग्रसित थे, मगर परिजनों ने इस दावे को नकार दिया और हत्या का आरोप लगाया। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है, मगर करीब पौने दो साल बाद भी उसके हाथ खाली हैं। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

About the Author

AP
Ashutosh Pathak
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
VIDEO:परिवार ने खोली पानी की टंकी तो उड़े होश, अंदर रेंग रहा था 27 सांपों का 'डेथ ट्रैप'!
Recommended image2
₹60,000 किराया देकर कैसी जिंदगी जी रहा है बेंगलुरु का यह कपल? सुविधाएं देख लोग बोले- पैसा वसूल है!
Recommended image3
VIDEO: दिल्ली एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का मंजर, एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्त होने की घटना कैमरे में कैद
Recommended image4
कॉकरोच जनता पार्टी का धरना खत्म, लेकिन पीछे छोड़ गए कचरा? जंतर मंतर का वीडियो वायरल
Recommended image5
स्टेज पर युवक की हरकत से भड़कीं हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी, लाइव शो में जड़ दिया थप्पड़; VIDEO वायरल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved