धनतेरस पर हुई खूब खरीदारी.. 10 फोटो में देखिए दीपावली की तैयारियों से जुड़े कुछ खास पल
ट्रेंडिंग डेस्क। दीपावली पर्व के आयोजन की तैयारी देशभर में जोरशोर से हो रही है। वहीं, पश्चिम बंगाल में काली पूजा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मां काली की प्रतिमा पंडालों में ले जाई जा रही है। माला-फूल, पटाखे और बाकी सजावट की चीजों की बिक्री खूब है। अमरीका में तो कमला हैरिस ने अभी से पटाखा चलाना भी शुरू कर दिया है। आइए तस्वीरों के जरिए भारत के विभिन्न राज्यों में हो रही तैयारियों समेत अमरीका की दीवाली पर नजर डालते हैं।

यह तस्वीर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की है, जहां दीवाली से पहले आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में फोटो खिंचवाती छात्र और उसकी टीचर।
यह तस्वीर उत्तर प्रदेश के अयोध्या की है, जहां भगवान श्रीराम के मंदिर प्रांगण में दीपोत्सव की तैयारी हो रही है।
यह तस्वीर असम की राजधानी गुवाहाटी में एक ज्वेलरी शॉप की है, जहां धनतेरस के अवसर पर लोग सोने के आभूषण खरीदने के लिए जुटे हैं।
आगामी 24 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक पंडाल के सदस्य काली पूजा के लिए प्रतिमा को ले जाते हुए।
यह तस्वीर संयुक्त राज्य अमरीका की राजधानी वाशिंगटन की है, जहां उप राष्ट्रपति कमला हैरिस और अन्य अमरीकी नेता दीपावली पर्व से पहले पटाखे चला रहे हैं।
कोलकाता में काली पूजा के लिए असुर के मुखौटों की बिक्री भी जोरशोर से हो रही है। यह एक दुकान का दृश्य है।
यह तस्वीर अगरतला की है, जहां दीवाली और काली पूजा पर्व को देखते हुए रंग-बिक्री मोमबत्तियां तैयार की जा रही हैं।
यह तस्वीर नई दिल्ली के चांदनी चौक बाजार की है, जहां दीवाली पर्व के लिए माला-फूल की खरीदारी में जुटे हैं।
यह तस्वीर जम्मू की है, जहां दीपावली पर्व पर एक दुकानदार ने पटाखों की दुकान सजा रखी है। हालांकि, दिल्ली में पटाखों पर बैन है।
यह तस्वीर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की है, जहां बेगमपुल स्टेशन के निर्माण के लिए टनल का उद्घाटन किया गया। यहां दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है, जिसके तहत टनल बनाई जा रही है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News