MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Pune Crime News
Unacademy Story
Karnataka Global Connect
Toxic Box Office Collection
Rohini Murder
Yasin Malik News
Mirzapur The Movie Advance Booking
Hanuman Ansh Box Office Collection
Chennai Motor Sports City
Abhinandan Varthaman
Bulandshahr Murder Case
Kali Nand Giri
Maharashtra Baby Girl
New York AI Ban
Nepal Flood
News Pulse India World
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Viral
  • क्या मैं वैक्सीन लगवाने के बाद बीमार पड़ सकता हूं? ऐसे ही 9 परेशान करने वाले सवालों के आसान भाषा में जवाब

क्या मैं वैक्सीन लगवाने के बाद बीमार पड़ सकता हूं? ऐसे ही 9 परेशान करने वाले सवालों के आसान भाषा में जवाब

देश में कोविड-19 की दूसरी लहर से लोग दहशत में हैं। सोमवार को 1 लाख 60 हजार 694 नए केस मिले। 880 मरीजों की मौत हुई। देश में करीब 1.37 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। संक्रमण से निपटने के लिए वैक्सीन लगाने पर जोर दिया जा रहा है, लेकिन लोगों के जहन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वैक्सीन से जुड़ी ऐसी कई अफवाहें हैं जिनसे लोग डरे हुए हैं।

5 Min read
Author : Vikas Kumar
| Updated : Apr 13 2021, 04:16 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

कोरोना वैक्सीन को लेकर भ्रामक और परेशान करने वाले सवालों के जवाब जानने के लिए Asianet News Hindi ने गोल्ड मेडलिस्ट न्यूरोसर्जन डॉक्टर अनूप कुमार सिंह (Dr. Anoop kumar Singh) से बात की। Dr. Anoop kumar Singh ने विस्तार से बताया कि वैक्सीन लगवाना क्यों जरूरी है और इससे कोरोना को कैसे हराया जा सकता है?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210

सवाल- लोगों को वैक्सीन क्यों लगवाना चाहिए?
जवाब- ये नोवल कोरोना वायरस है। इसके आगे नोवल इसलिए लगा है क्योंकि ह्यूमन बॉडी ने इससे पहले इस वायरस को कभी नहीं देखा। इससे पहले ये जानवरों और चमगादड़ों में होता था। ऐसे में दो कंडीशन में हमारा शरीर इस बीमारी से परिचित होता है, पहला या तो हमें कोरोना संक्रमण हुआ हो या फिर वैक्सीन लगवा ली जाए। दोनों कंडीशन में हमारा शरीर इस बीमारी के वायरस को पहचान जाएगा। यानी अगर आप दोबारा संक्रमित होते हैं और वैक्सीन लगवाए हैं तो ज्यादा बीमार होने से बच सकते हैं। गंभीर स्थिति नहीं होगी। 

310

सवाल- किसी को पहले से हल्की सर्दी या खांसी है तो क्या उसे वैक्सीन लगवाना चाहिए या तबीयत ठीक होने का इंतजार करना चाहिए?
जवाब- आज की तारीख में अगर किसी को सर्दी-खांसी या बुखार होता है तो पहले शक कोरोना का होता है। ऐसे में उसे तो सबसे पहले जांच करानी चाहिए, क्योंकि ऐसे अधिकतर मामलों में कोरोना संक्रमण पाया जा रहा है। अगर हल्की-खांसी और बुखार है तो कम से कम दो हफ्ते का इंतजार करना चाहिए। स्थिति नॉर्मल होने के बाद ही वैक्सीन लगवाना चाहिए। 
 

410

सवाल- वैक्सीन लगवाने के बाद क्या-क्या दिक्कत हो सकती है?
जवाब- वैक्सीन लगवाने के बाद सामान्यत: 24 घंटे तक थकान, शरीर में दर्द या बुखार हो सकता है। लेकिन ये 24 से 48 घंटे में खत्म हो जाता है। अगर ये समस्या दो दिन से ज्यादा रहती है अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और जांच करानी चाहिए। कई बार वैक्सीन लगवाने से पहले ही व्यक्ति कोरोना संक्रमित होता है लेकिन उसे पता नहीं होता। वह निश्चिंत रहता है कि वैक्सीन लगवा ली है अब कोरोना नहीं होगा। ऐसे में हो सकता है कि वह कोरोना से संक्रमित हो।  

510

सवाल- अगर हमारा पहले से कोई ट्रीटमेंट चल रहा है या फिर चलने वाला है तो वैक्सीन लगवाने के बाद क्या उसे रोक देना चाहिए?
जवाब- वैक्सीन का किसी भी अन्य बीमारी से इंटरेक्शन नहीं है। जो भी ट्रीटमेंट आप पहले से ले रहे हैं चाहे वह किसी अन्य समस्या का ट्रीटमेंट ले रहे हो। उसका इलाज करा सकते हैं। अगर कोई दवा भी खा रहे हैं तो उसे खाते रहिए।  

610

सवाल- वैक्सीन लगवाने के बाद क्या-क्या सावधानी रखनी चाहिए?
जवाब- जैसे आप पहले थे वैसे ही रहना है। अलग से कोई सावधानी रखने की जरूरत नहीं है। हां, वैक्सीन लगवाने के 24 से 48 घंटे बाद भी कोई समस्या आ रही है तो अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 
 

710

सवाल- किन लोगों को वैक्सीन नहीं लेनी चाहिए? जैसे किसी को लीवर की दिक्कत है तो क्या उसे वैक्सीन लगवानी चाहिए?
जवाब- ऐसे लोगों को तो पहले वैक्सीन लेनी चाहिए। जो मरीज डायलिसिस पर हैं, कैंसर या लीवर के मरीज हैं। अगर किसी गंभीर बीमारी के शिकार हैं तो वैक्सीन जरूर लें, क्योंकि ऐसी स्थिति में आपके शरीर में बीमारी से लड़ने की क्षमता कम रहती है। कोरोना का खतरा बढ़ जाता है। 
 

810

सवाल- अगर किसी कारण वैक्सीन का दूसरा डोज नहीं ले पाते हैं तो क्या पहले डोज का असर खत्म हो जाएगा?
जवाब- दूसरी डोज का काम होता है, पहली डोज से शरीर में जो प्रतिरोधक क्षमता पैदा हुई है उसे बूस्ट करना। यानी वो और तेजी से बढ़ाती है। अगर किसी कारण हम दूसरा डोज नहीं ले पाए हैं  तो कोई बात नहीं, दो दिन बाद या चार दिन बाद या हफ्ते बाद वैक्सीन का दूसरा डोज ले सकते हैं। पहला डोज शरीर में  क्षमता बनाता है और दूसरा डोज उसे मैक्सिमन लेवल पर ले जाता है। इसलिए दूसरा डोज कम्पलसरी लगवाना है।
 

910

सवाल- क्या वैक्सीन लेने के बाद इम्युनिटी सिस्टम कमजोर हो जाता है? इस बात में कितनी सच्चाई है?
जवाब- ये पूरी तरह से अफवाह है। ऐसा कुछ नहीं होता है। हर वैक्सीन का उद्देश्य होता है कि वह उस बीमारी से लड़ने की क्षमता विकसित करे। किसी भी बीमारी से लड़ने की क्षमता तो शरीर में होती ही है उसे इनेट इम्युनिटी कहते हैं। लेकिन हमारे शरीर ने इससे पहले कोरोना वायरस को कभी देखा नहीं है, तो हमारा शरीर इस बीमारी से लड़ना नहीं जानता। इस वैक्सीन के साथ हमारा शरीर इस बीमारी से लड़ना सीख लेता है। इससे बीमारी से लड़ने की क्षमता और भी ज्यादा मजबूत होती है।  
 

1010

सवाल- वैक्सीन लगवाने के बाद भी लोग कोरोना संक्रमित हो सकते हैं?
जवाब- ऐसे कई केस सामने आए हैं कि वैक्सीन लगने के बाद लोग संक्रमित हुए हैं। जिन लोगों को कोरोना वैक्सीन लगा है। वो लोग दोबारा वायरस का शिकार होते भी हैं तो वैक्सीन लेने के बाद दोबारा संक्रमण का प्रभाव बहुत कम होता है। ऐसे में आमतौर पर गंभीर समस्याएं देखने को नहीं मिलती हैं। अन्य लोगों की तुलना में जिन्होंने वैक्सीन नहीं लिया। इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि कोरोना वायरस जब हमारे शरीर में एंटर करता है तो बहुत तेजी से डिवाइड होकर ढेर सारी संख्या पैदा करता है। जब यही वायरस हमारे शरीर से निकलकर दूसरे के शरीर में जाता है तो बिल्कुल एक नया वायरस हो जाता है। इसलिए लोग बार-बार संक्रमित हो रहे हैं। लेकिन वैक्सीन लगवाने के बाद हमारा शरीर बीमारी के किसी न किसी हिस्से को पहचान जाता है और हमें गंभीर बीमार होने से बचा लेता है।

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

About the Author

VK
Vikas Kumar

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
WATCH VIDEO: जमीन की डील से भड़के बेटे, पुणे में सड़क पर बुजुर्ग माता-पिता को डंडों से पीटा
Recommended image2
Financial Independence: पति घर के काम के लिए पत्नी को देता है 'सैलरी', Reddit पर छिड़ी बहस- ये सही है या सौदा?
Recommended image3
30 की उम्र में छोड़ी करोड़ों की नौकरी, अब क्या करने निकले Big Tech के ये प्रोफेशनल?
Recommended image4
Maharashtra: 200 साल का इंतजार खत्म! सज-धजकर रथ में आई बेटी, खुशियों से झूम उठा परिवार! VIDEO
Recommended image5
Father Daughter: बेटी का मैसेज- 'पापा याद आ रही है', पिता 14 घंटे सफर कर मिलने पहुंच गए
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved