MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • कहीं हर समय मुस्कुराना है जरूरी-तो कहीं टॉयलेट फ्लश करने पर हो जाती है सजा, जानें 7 देशों के अजीबों-गरीब कानून

कहीं हर समय मुस्कुराना है जरूरी-तो कहीं टॉयलेट फ्लश करने पर हो जाती है सजा, जानें 7 देशों के अजीबों-गरीब कानून

ट्रेंडिंग डेस्क : किसी भी देश के लॉ एंड ऑर्डर (Law and order) को संभालने के लिए उस देश के कुछ कानून होते हैं, जिसका हर नागरिक को पालन करना जरूरी होता है। इन कानूनों को तोड़ने पर सजा का प्रावधान भी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ देशों में ऐसे अजीबोगरीब कानून है जिसे जानकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आज हम आपको ऐसे ही 7 वीयर्ड कानून (Weird laws) के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप भी सोचेंगे वाह... क्या कानून है।

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Mar 05 2022, 03:37 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

बिना शर्ट के गाड़ी चलाने पर जुर्माना
थाईलैंड में बिना शर्ट के कार चलाना आक्रामक माना जाता है। मोटर चालकों को यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि वे शर्ट पहने हुए हैं, चाहे मौसम कितना भी गर्म क्यों न हो या उनके एब्स हों। अगर कोई भी व्यक्ति बिना शर्ट के गाड़ी चलाता मिलता है, तो उसे जुर्माना देना पड़ता है।
 

27

आपत्तिजनक इशारे और कसम खाना
जब आक्रामक इशारों और कसम खाने की बात आती है तो केन्या और यूएई के कड़े नियम हैं। सार्वजनिक रूप से अपशब्दों का प्रयोग करना और अपमानजनक/अशिष्ट इशारे करना अवैध माना जाता है। यहां पर इस तरह के इशारे करने पर जेल तक की सजा हो सकती है।

37

अंडरवियर नियम
थाईलैंड में एक और वीयर्ड कानून है, जिसमें अपने घर से बाहर निकलते समय हर किसी को अंडरवियर पहनना कानूनी रूप से जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर जुर्माना लगाया जाता है।
 

47

टॉयलेट फ्लश करना गैर कानूनी
स्विट्जरलैंड में ऐसा ही अजीबोगरीब कानून है, जिसमें अगर आप किसी अपार्टमेंट या बिल्डिंग में रहते हैं, तो रात 10:00 बजे के बाद आप टॉयलेट फ्लश नहीं कर सकते है। चाहे कितना भी इमरजेंसी क्यों ना हो, क्योंकि इसे ध्वनि प्रदूषण माना जाता है, इसलिए इसका उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया जाता है।

यह भी पढ़ें- क्यों हार्ट अटैक का शिकार हो जाते है खिलाड़ी, दादा से लेकर शेन वॉर्न तक इन 9 खिलाड़ियों को पड़ा दिल का दौरा

क्यों अलग-अलग थी शेन वार्न की दोनों आंखें, एक का रंग था नीला तो दूसरी थी हरी, जानें क्या है कारण

57

स्माइल प्लीज
कहते है हंसना सेहत के लिए अच्छा होता है। इसे लेकर इटली में एक कानून भी बनाया गया है। यहां के मिलान शहर में आपको हर समय चेहरे पर मुस्कान रखना जरूरी है। सिर्फ अंतिम संस्कार और अस्पताल में ये कानून लागू नहीं होता है। इसके अलावा अगर आप हर समय हंसते हुए या मुस्कुराते हुए नहीं मिले तो आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है।

67

बेटी से शादी
ईरान में एक ऐसा कानून है जिसके तहत कोई पिता अपने गोद ली हुई बेटी से शादी तक कर सकता है। इसके लिए बस इतनी शर्त है कि बेटी की उम्र कम से कम 13 साल होनी चाहिए।
 

77

सेल्फी लेना गैर कानूनी
श्रीलंका में भगवान बुद्ध की मूर्तियों के सामने सेल्फी लेना या भगवान बुद्ध का टैटू बनवाना गैरकानूनी है। ऐसा करना बुद्ध भगवान की छवियों के लिए दूर्व्यवहार माना जाता है और इसे श्रीलंका में गंभीर अपराध की श्रेणी में गिना जाता है। इसके लिए जुर्माने के साथ-साथ सजा का प्रावधान भी है।

यह भी पढ़ें- Pashu Kisan Credit Card: पशुपालन या डेयरी फॉर्मिंग कर रहे प्लान, सरकार करेगी आपकी मदद, जानें पूरी स्कीम

Viral video: 'पावरी गर्ल' का नया वीडियो फिर आया सुर्खियों में, अब कर रही 'बाप की पार्टी', देखें वीडियो

कांधे पर बंदूक और गोद में माँ! यूपी में इस तरह बूढ़ी महिला को गोद में उठाकर पोलिंग बूथ तक लेकर आया पुलिस जवान

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved