MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • जानिए क्यों शेर की जगह बाघ बन गया राष्ट्रीय पशु, 50 साल पहले ये जानवर था नेशनल एनिमल

जानिए क्यों शेर की जगह बाघ बन गया राष्ट्रीय पशु, 50 साल पहले ये जानवर था नेशनल एनिमल

ट्रेंडिंग डेस्क। International Tigers Day 2022: बाघ यानी टाइगर करीब 50 साल से भारत का राष्ट्रीय पशु है। इससे पहले, वन्य जीव बोर्ड ने 1969 में शेर को देश का राष्ट्रीय पशु घोषित किया था। मगर बाद में 1972 में बाघ को राष्ट्रीय पशु घोषित कर दिया गया। मगर वर्ष 2015 में एक बार फिर कयास लगने लगे कि केंद्र सरकार  बाघ से यह दर्जा छीनकर वापस शेर को फिर से राष्ट्रीय पशु का दर्जा दे सकती है। हालांकि, तब बहुत से संगठनों ने इसका विरोध किया और सरकार से ऐसे किसी प्रस्ताव को तुरंत खारिज करने की मांग की थी। बहरहाल, आइए तस्वीरों के जरिए जानते हैं कि क्यों शेर की जगह बाघ को राष्ट्रीय पशु बनाया गया। 

2 Min read
Ashutosh Pathak
Published : Jul 29 2022, 09:02 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

भारत में राष्ट्रीय पशु पहले शेर यानी लायन था, मगर 1972 में शेर की जगह रॉयल बंगाल टाइगर ने देश के राष्ट्रीय पशु का दर्जा हासिल कर लिया था। 

210

हालांकि, झारखंड से राज्यसभा सांसद परिमल नथवनी चाहते थे कि शेर को फिर राष्ट्रीय पशु बनाया जाए, इसके लिए 2015 में उन्होंने केंद्र सरकार को इसके लिए प्रस्ताव भी भेजा। 

310

परिमल नथवानी ने यह प्रस्ताव पर्यावरण मंत्रालय के अधीन काम करने वाले नेशनल बोर्ड फॉर वाइल्ड लाइफ को भेजा था, मगर यह प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ पाया। 

410

विशेषज्ञों का मानना है कि पूर्व में एशियाई शेर जरूर भारत की खास पहचान रहे। अशोक स्तंभ पर भी शेर ही नजर आते हैं। तब शेर गुजरात, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में फैले हुए थे। 

510

बाद में धीरे-धीरे इनके रहने के ठिकाने सिमटते गए। अब शेर सिर्फ गुजरात के गिरवन में ही पाए जाते हैं। दूसरे राज्यों में अगर मिलेंगे भी तो सिर्फ चिड़िया घर में। 

610

जबकि रॉयल बंगाल टाइगर आज दुनियाभर में अहम माने जा रहे हैं। कभी टाइगर विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गए थे, मगर संरक्षित श्रेणी में आने के बाद संख्या बढ़ी और अब ये 16 राज्य में मौजूद हैं।

710

मध्य प्रदेश टाइगर स्टेट के नाम से भी प्रचलित है। यह प्रयास करीब 50 साल पहले बाघ को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिए जाने के बाद शुरू हुआ और अब सफल है। 

810

विशेषज्ञों की मानें तो बाघ को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने के प्रति उद्देश्य भी यही था कि इस बड़े जानवर को किसी भी हालत में बचाया जा सके। 

910

बिल्ली की 36 से अधिक प्रजाति होती है और टाइगर सबसे बड़ी बिल्ली मानी जाती है। बंगाल टाइगर का आकार देखें तो यह शेर से भी अधिक बड़े होते हैं। 

 

1010

बंगाल टाइगर झुंड में नहीं रहते। ये अकेले ही रहना पसंद करते हैं। एक समय राजा-महाराजा शेर का शिकार करना अपनी शान समझते थे, मगर यह बात और दौर अब खत्म हो चुकी है। 

About the Author

AP
Ashutosh Pathak

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved