10 फोटो में देखिए भारत की सबसे लंबी नदियां, सबसे छोटी नदी की लंबाई तो महज इतने किमी
ट्रेंडिंग न्यूज। मानसून का सीजन है और बारिश ने जाते-जाते एक बार फिर खासकर, उत्तर, पूर्व और पश्चिम भारत में कहर बरपाया है, जिसकी वजह से कई छोटी-बड़ी नदियों का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। मगर क्या आप जानते हैं कि भारत में से होकर बहने वाली बड़ी नदियां कौन सी हैं। यह सवाल थोड़ा पेचिदा है, मगर आंकड़ों और तथ्यों के आधार पर बात करें तो यह उतना ही आसान है। बता दें कि देशभर में दो सौ से भी अधिक छोटी-बड़ी नदियां है। जल प्रवाह पर गौर करें तो गंगा देश की सबसे बड़ी नदी है, मगर दूरी के हिसाब से बात करें तो सिंधु नदी सबसे बड़ी है। वहीं, देश की सबसे छोटी नदी का खिताब अरवरी नदी के पास है, जो राजस्थान में बहती है। इसकी लंबाई महज 90 किलोमीटर है। आइए तस्वीरों के जरिए भारत की दस सबसे बड़ी नदियों के बारे जानते हैं।

यह देश की सबसे लंबी नदी है और इसकी लंबाई 2900 किमी से कुछ अधिक है। इसका उद्गगम तिब्बत के सिन-का-बॉब नाम की जलधारा से हुआ है। यह देश में कश्मीर से होते हुए पाकिस्तान तक जाती है।
यह देश की दूसरी सबसे लंबी नदी है। इसकी लंबाई करीब 27 सौ किलोमीटर है। इस नदी का उद्गम भी तिब्बत में स्थित चेमायुंग नामक जलधारा से है। यह तिब्बत, भारत और बांग्लादेश से होकर बहती है।
जल प्रवाह के मुताबिक यह देश की सबसे बड़ी नदी है, मगर लंबाई के हिसाब से यह तीसरी बड़ी नदी है। इसकी कुल लंबाई लगभग ढाई हजार (2500 किमी से अधिक) किलोमीटर है। यह भारत, नेपाल और बांग्लादेश में बहती है।
देश की चौथी सबसे बड़ी नदी है यह और इसकी लंबाई 1450 किमी है। इसका उद्गम महाराष्ट्र में पश्चिम घाट की पर्वत श्रेणी त्रयंबक पर्वत है। यह महाराष्ट्र से होते हुए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के रास्ते बंगाल की खाड़ी में मिलती है।
यह देश की पांचवी सबसे बड़ी नदी है, जिसकी लंबाई 1310 किलोमीटर है। इसका उद्गम महाकाल पर्वत के अमरकंटक से है। यह मध्य प्रदेश और गुजरात से होते हुए अरब सागर में मिलती है।
यह देश की छठीं सबसे बड़ी नदी है और इसकी कुल लंबाई 1290 किलोमीटर है। इसका उद्गम महाराष्ट्र में महाबलेश्वर पर्वत श्रेणी से है। दक्षिण भारत की यह महत्वपूर्ण नदी बंगाल की खाड़ी में मिलती है।
देश की सातवीं सबसे बड़ी नदी है यमुना और इसकी लंबाई 1211 किमी है। इसका उद्गम स्थल उत्तराखंड में यमुनोत्री से है और हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश से होते हुए प्रयागराज में जाकर संगम तट पर गंगा नदी में मिलती है।
यह देश की आठवीं सबसे बड़ी नदी है। इसकी कुल लंबाई लगभग साढ़े आठ सौ किलोमीटर है। इसका उद्गम छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सिहावा पर्वत श्रेणी से हुआ है। यह ओडिशा में बहते हुए बंगाल की खाड़ी में मिलती है।
यह देश की नौवीं सबसे बड़ी नदी है। इसकी कुल लंबाई साढ़े सात सौ किलोमीटर से भी अधिक है। इसका उद्गम भी पश्चिम घाट पर्वत श्रेणी से हुआ है और यह कर्नाटक, तमिलनाडु में प्रमुख नदी मानी जाती है।
यह देश की दसवीं सबसे बड़ी नदी है। इसकी कुल लंबाई 724 किमी है। इसका उद्गम स्थल मध्य प्रदेश के बैतुल जिले में है। यह मध्य प्रदेश से होते हुए महाराष्ट्र और गुजरात से होकर बहती है और बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलती है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News