- Home
- Viral
- फ्लॉवर शो की 10 तस्वीरः इस बार की थीम पुनीत राजकुमार और उनके पिता पर, मधुमक्खियों को भी हटा दिया, जानिए क्यों
फ्लॉवर शो की 10 तस्वीरः इस बार की थीम पुनीत राजकुमार और उनके पिता पर, मधुमक्खियों को भी हटा दिया, जानिए क्यों
बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में स्थित लालबाग बॉटनिकल गार्डन का सालाना फ्लॉवर शो कोरोना महामारी की वजह से बीते दो साल आयोजित नहीं हुआ। मगर इस साल यह फ्लॉवर शो 5 अगस्त, शुक्रवार से फिर से शुरू हो रहा है और इस बार की थीम कन्नड फिल्मों के दिवंगत मशहूर एक्टर्स डॉक्टर राजकुमार और उनके बेटे पुनीत राजकुमार पर आधारित है। डॉक्टर राजकुमार का निधन 77 वर्ष की आयु में 12 अप्रैल 2006 को हुआ था, जबकि उनके बेटे पुनीत राजकुमार का निधन पिछले साल 46 साल की उम्र में हो गया था। उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। इस बार राज्य सरकार पुनीत राजकुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए फ्लॉवर शो में उनकी प्रतिमा लगवा रही है। यह फ्लॉवर शो 15 अगस्त तक चलेगा। आइए तस्वीरों के जरिए इस फ्लॉवर शो की तैयारियों पर नजर डालते हैं।

लालबाग में फ्लॉवर शो हर साल आयोजित किया जाता है, मगर कोरोना महामारी की वजह से बीते दो साल से आयोजन नहीं हो सका।
इस साल राज्य सरकार फ्लॉवर शो फिर से आयोजित कर रही है और इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह आयोजन 11 दिनों का होगा।
इस बार फ्लॉवर शो की थीम कन्नड फिल्मों के मशहूर दिवंगत अभिनेताओं डॉक्टर राजकुमार और उनके बेटे पुनीत राजकुमर पर आधारित है।
पुनीत राजकुमार का महज 46 साल की उम्र में पिछले साल अक्टूबर में निधन हो गया था। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।
इस बार उम्मीद की जा रही है कि फ्लॉवर शो देखने के लिए करीब पंद्रह लाख लोगों की भीड़ जुट सकती है। इसको देखते हुए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
लालबाग पार्क करीब 240 एकड़ में फैला ळे। पार्क में मुधमक्खी पालन भी होता है, मगर आयोजन को देखते हुए सभी मधुमक्खियों को यहां से दूसरी जगह पर ले जाया गया है।
हार्टिकल्चर डिपार्टमेंट के मुख्य सचिव राजेंद्र कटारिया ने अपने सहयोगी अधिकारियों के साथ गुरुवार को लालबाग पहुंचकर तैयारियों का जायजा भी लिया।
दरअसल, वर्ष 2015 में ऐसे ही फ्लॉवर शो में एक माता-पिता अपनी सात साल की बच्ची के साथ आए थे, तब मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया था, जिससे बच्ची की मौत हो गई थी।
इसके अलावा पार्क से दूसरे जानवरों को भी पकड़कर हटाया जा रहा है, जिससे फ्लॉवर शो देखने के लिए आने वाले लोगों को किसी तरह का खतरा नहीं रहे।
शुक्रवार, 5 अगस्त से शुरू होने वाला यह फ्लॉवर शो 15 अगस्त तक चलेगा। यानी आयोजन 11 दिनों तक जारी रहेगा।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News