- Home
- Viral
- 'पापा का पैसा बर्बाद कर रही हो' कहकर यूजर ने किया ट्रोल तो सचिन तेंदुलकर की बेटी ने दिया जवाब
'पापा का पैसा बर्बाद कर रही हो' कहकर यूजर ने किया ट्रोल तो सचिन तेंदुलकर की बेटी ने दिया जवाब
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज प्लेयर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर इन दिनों ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। वो इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में उन्होंने एक पोस्ट शेयर की, जिसमें सारा ने अपनी फोटो शेयर की। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा था- '@Bluetokaicoffee saves lives'.

महिला ने की ट्रोल करने की कोशिश
वहीं, सचिन की बेटी की ये पोस्ट एक महिला को पसंद नहीं आई तो उसने उनका मजाक उड़ाने और उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की। उस महिला ने तंज कसते हुए कहा कि वो अपने पापा का पैसा बर्बाद कर रही हैं।
सारा तेंदुलकर ने दिया जोरदार जवाब
महिला के कमेंट पर सारा तेंदुलकर ने जोरदार जवाब दिया। उन्होंने महिला को टैग करते हुए मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया और जवाब देते हुए लिखा, 'कोई भी पैसा जो कैफीन पर खर्च हुआ हो, वो उस पैसे का बेहतरीन इस्तेमाल है। इसे बर्बाद करना नहीं कहते (चाहे वो कोई भी हो)।'
भाई अर्जुन पर भी कसा था तंज
सारा से पहले उसी महिला ने उनके भाई अर्जुन तेंदुलकर को लेकर भी तंज कसा था। उसने उनके आईपीएल ऑक्शन में 20 लाख रुपए की कीमत में बिकने पर निशाना साधा था।
सचिन के बेटे को बताया था 'सस्ता लड़का'
महिला ने लिखा था कि 'सबसे सस्ता लड़का।' बता दें कि मुंबई इंडियंस द्वारा IPL के इस सीजन के लिए अर्जुन तेंदुलकर को 20 लाख रुपए में खरीदा गया है।
IPL के इस सीजन में अर्जुन कर सकते हैं डेब्यू
इससे ये जाहिर हो रहा है कि अर्जुन तेंदुलकर IPL के इस सीजन में डेब्यू भी करें। वो मुंबई इंडियंस के नेट्स सेशल में जमकर पसीना बहा रहे हैं।
मुंबई इंडियंस के लिए सचिन भी खेला करते थे क्रिकेट
बेटे अर्जुन से पहले सचिन तेंदुलकर भी लंबे समय तक मुंबई इंडियंस के लिए क्रिकेट खेला करते थे। सचिन ने IPL के चार सीजन में मुंबई टीम की कप्तानी भी की थी। लेकिन वो टीम को खिताब नहीं दिला सके थे।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News