कहानी उस वर्दी वाले दरिंदे की जिसने 200 महिलाओं के साथ संबंध बनाकर दी उन्हें भयानक मौत
ट्रेंडिंग डेस्क. हाल ही में ब्रिटेन में एक पुलिसकर्मी को 24 रेप और 49 ऐसे ही मामलों का दोषी माना गया है पर ये कोई पहला मौका नहीं है जब वर्दी की आड़ में किसी शख्स ने दरिंदगी की हदें पार की हों। इससे पहले रूस के मिखाइल पोपकोव का ऐसा मामला सामने आया था, जिसने पूरी दुनिया को हिलाकर कर दिया था। इस शख्स ने 200 महिलाओं के साथ जबरन संबंध बनाने के बाद उनकी बेरहमी से हत्या कर दी थी। जानें इंसानी भेड़िया कहे जाने वाले इस शख्स की खौफनाक कहानी...

ये कहानी है दुनिया के सबसे खतरनाक साइको किलर मिखाइल की जिसे औरतों के जिस्म का नशा था। और उसे नशा था उनकी चीखें सुनने का, जिसके बाद उसने औरतों के जिस्म का इस्तेमाल कर उन्हें बेरहमी से मारना अपना मकसद बना लिया था।
मिखाइल पोपकोव ( Mikhail Popkov) को रूस का इंसानी भेड़िया कहा जाता था। वह रात होते ही शहर में अपनी प्यास बुझाने निकल पड़ता था। महिलाओं के सामने पहले वह अपनी पुलिस की वर्दी में आकर उनका भरोसा जीतता, फिर उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाता और मन भर जाने के बाद उनकी हत्या कर देता।
ऐसे पता चला इस साइको किलर का
1992 से 2002 तक दस सालों में इसने रूस के अंगासर्क शहर में हैवानियत की हदें पार कर दी थीं। इस दौर में इस शहर में महिलाओं की निर्वस्त्र लाशें मिलने से सनसनी फैल गई थी। साइको रेपिस्ट और किलर की वजह से उस दौर में महिलाएं अकेले चलने से भी डरने लगी थी थीं।
महिलाओं का रेप और उनकी बेरहमी से हत्या करने का पैटर्न एक सा था। इससे पुलिस को समझते देर नहीं लगी कि ये काम किसी साइको किलर का है पर लंबे समय तक वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहा क्योंकि वह खुद घटनाओं को अंजाम देने के बाद वर्दी में घटनास्थल तक जांच अधिकारी बनकर पहुंच जाता और खुद सबूत मिटा देता था।
रेप करने के बाद तड़पाकर करता था मर्डर
पुलिस ये बात भी समझ चुकी थी कि ये हत्यारा मानसिक रूप से स्थिर नहीं है। क्योंकि उसने लगभग दर्जनों महिलाओं का रेप किया और फिर उन्हें तड़पा-तड़पाकर मार दिया। कभी वह महिलाओं का सिर हथौड़े से फोड़ देता था, तो कभी कुल्हाड़ी से शरीर पर गहरे घाव बनाकर तबतक तड़पाता था जबतक उनकी मौत नहीं हो जाती थी।
ऐसे पकड़ा गया मिखाइल
लगातार होती इन भयानक हत्याओं से अंगासर्क पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठने लगे थे। इसी बीच मिखाइल के कुछ साथी पुलिस कर्मियों को उसपर शक हो गया था, जिसके बाद मिखाइल ने उन्हें भी ठिकाने लगा दिया। हालांकि, वह ज्यादा दिन नहीं बच सका। दरअसल, पुलिस को एक लड़की के शव के पास उसकी कार के टायरों के निशान मिल गए थे, शक के आधार पर कुछ पुलिस कर्मियों ने टायरों का मिलान किया और उनका शक सही निकला। इसके बाद मिखाइल को गिरफ्तार कर उससे कड़ी पूछताछ की गई।
मिखाइल ने सभी रेप व हत्या की घटनाओं को करना स्वीकारा और बताया कि वो अक्सर बार के बाहर अपनी कार और वर्दी के साथ खड़ा रहता और लड़कियों को लिफ्ट देने के बहाने साथ ले जाता। अगर कोई लड़की उससे लिफ्ट लेती तो वो उसके जीवन का आखिरी दिन होता।
मिखाइल अपनी ही कार में जबरन लड़कियों से संबंध बनाता और फिर कुल्हाड़ी या हथौड़े से उन्हें मार देता। उसने इस बात को स्वीकारा कि लड़कियों को तड़पते देखना और उनकी चीखें सुनना उसे सुकून देता था। मिखाइल ने कुल 83 लोगों की हत्या करना स्वीकारा पर ऐसा माना जता है कि उसने 200 से ज्यादा लड़कियों और महिलाओं का रेप कर उन्हें मारा। हालांकि, पुलिस बाकी के मामलों में उसके खिलाफ सबूत नहीं जुटा सकी। मिखाइल फिलहाल रूस की जेल में उम्र कैद काट रहा है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News