MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • 6 फुट 4 इंच का वो तानाशाह जो खाता था इंसानों का मांस और पीता था खून, भारतीयों से थी उसे बेहद चिढ़

6 फुट 4 इंच का वो तानाशाह जो खाता था इंसानों का मांस और पीता था खून, भारतीयों से थी उसे बेहद चिढ़

ट्रेंडिंग डेस्क। तानाशाह शब्द नाम सुनते ही शरीर में सिरहन सी दौड़ जाती है। दिमाग में ऐसे खूंखार और भयावह शख्स की छवि कौंध जाती है, जो लंबा-चौड़ा तथा जल्लाद किस्म का हैवान सा दिखने वाला होगा, जिसे किसी की जान लेने में मजा आता होगा। वह सिर्फ खुद के मजे लेने और अपनी इच्छाओं को पूरी करने के लिए हजारों-लाखों लोगों को मरवा देता होगा। लोगों को बेघर कर देता होगा। आज हम आपको ऐसे ही एक तानाशाह ईदी अमीन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में कहा जाता है कि वह नरभक्षी था। अपनी शारिरिक ताकत बढ़ाने के लिए इंसानों का खून पीता और मांस खाता। आइए तस्वीरों के जरिए इस क्रूर शासक के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 24 2022, 11:10 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

छह फुट चार इंच लंबा ईदी पहले युगांडा का हैवीवेट चैंपियन था। उसका वजन 137 किलो के करीब था। 1971 में उसने युगांडा के राष्ट्रपति मिल्टन ओबोटे को पद से हटाकर सत्ता अपने कब्जे में ले ली। 

210

उसकी पहचान क्रूर शासक के तौर पर की जाती थी। उसने युगांडा में कुल 8 साल शासन किया, मगर इस दौरान उसने लाखों लोगों को मौत के घाट उतारा। कहा जाता है कि ईदी भारतीयों से चिढ़ता था। 

310

ईदी से पहले मिल्टन ओबेटो जब राष्ट्रपति थे, तब वे एशियाई लोगों से संबंध अच्छे रखना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने अपनी सरकार में कई भारतीयों और एशियाई देश के लोगों को जगह दी। ये सभी लोग तब युगांडा के नागरिक थे। 

410

युगांडा लंबे समय तक ब्रिटेन के कब्जे में रहा। ब्रिटेन ने 9 अक्टूबर 1962 को युगांडा को आजादी दे दी। हालांकि, इससे पहले ब्रिटेन ने भारतीयों और कुछ अन्य एशियाई देश के लोगों को वहां ले जाकर बसाया था। 

510

भारतीय मूल के लोगों की वहां अलग बसावट की गई। उनके व्यापार, स्कूल और अस्पताल सब कुछ अफ्रीकियों से अलग थे। भारतीय लोगों का अफ्रीकी लोगों से कोई मतलब नहीं होता था। ये सभी ब्रिटेन के कब्जे का समर्थन करते थे। 

610

ब्रिटेन से आजादी मिलने के बाद मिल्टन ओबेटो प्रधानमंत्री बने, जबकि एडवर्ड मोटेसा राष्ट्रपति। मोटेसा युगांडा के सबसे बड़े कबीले बगांडा के सरदार थे। मगा बाद में ओबेटो ने छल से मोटेसा को सत्ता से बेदखल किया और खुद सत्ता पर काबिज हो गया। 

710

इन्हीं ओबेटो को हटाकर ईदी अमीन ने सत्ता पर कब्जा जमा लिया। उसने आते ही भारतीयों को देश छोड़ने के लिए कह दिया। उसने कहा कि खुदा चाहता है कि युगांडा में बसे सभी एशियाई लोगों को बाहर किया जाए। 

810

जिन भारतीयों का वहां व्यवसाय था, घर था, दूसरी संपत्तियां थीं, उसे छोड़कर उन्हें जान बचाते हुए परिवार सहित दूसरे देशों में शरण लेनी पड़ी। कुछ लोग भारत लौट आए, तो कुछ दूसरे देशों में जाकर बस गए। 

910

ईदी के बारे में कहा जाता है उसने दुश्मनों को मरवाया। उनके शवों के साथ बर्बरता की जाती। यहां तक कि वह इंसानों का मांस खाता और उनका खून पीता, इसलिए कुछ लोगों को रोज सिर्फ उसके भोजन के लिए मारा जाता था। 

 

1010

हालांकि, युगांडा के लोगों को 1979 में उसके कहर से मुक्ति मिली। ईदी के विरोधियों ने तंजानिया से हाथ मिलाया, जिसके बाद ईदी छिपते-भागत सऊदी अरब पहुंच गया। यहां 2003 तक वह रहा और बाद में यहीं उसकी मौत हो गई। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved