MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • 10 फोटो में देखें बिच्छुओं की देवी का चमत्कारः पत्थरों के बीच से बिच्छू निकाल बदन पर घुमाते हैं, ये काटते नहीं

10 फोटो में देखें बिच्छुओं की देवी का चमत्कारः पत्थरों के बीच से बिच्छू निकाल बदन पर घुमाते हैं, ये काटते नहीं

यादगिरी (कर्नाटक)। महाराष्ट्र और कर्नाटक में नाग पंचमी के शुभ दिन पर लोग कोबरा सांप की  विशेष पूजा करते हैं। मगर एक मंदिर  ऐसा भी है, जहां अनोखे तरीके से सिर्फ बिच्छुओं की पूजा की जाती है। पूरे कर्नाटक के साथ-साथ आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र से हजारों की संख्या श्रद्धालु यहां विशेष आशीर्वाद लेने आते हैं। यह मेला लगता है कर्नाटक के यादगिरी जिले के गुरुमतकल कस्बा स्थित कंडाकुर कोंडामई पहाड़ी पर स्थित मंदिर में। इस दिन भक्त, चाहे वह बुजुर्ग हो या फिर बच्चा, महिला हो या पुरूष, बिच्छुओं को अपने शरीर पर रखते हैं और बिच्छू पूरे शरीर पर घूमता-टहलता रहता है। आइए तस्वीरों के जरिए इस हैरतअंगेज कारनामे को देखते हैं। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Aug 03 2022, 08:17 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

जुलाई से अगस्त महीने के दौरान और विशेषकर नाग पंचमी पर यह पहाड़ी लाल बिच्छुओं से भर जाएगी। लोग यहां आते हैं और इन बिच्छुओं को पत्थरों से निकालकर शरीर पर रखते हैं। 

210

ऐसा दावा किया जाता है कि आज तक किसी भी भक्त को बिच्छुओं ने काटा नहीं है। भक्त भी इन्हें शरीर पर रखकर रोमांचकारी पलों का अनुभव लेते हैं। 

310

ये बिच्छु भक्तों के शरीर पर विचरण करते हैं। इसके बाद वे खुद-ब-खुद शरीर से उतर जाते हैं। कहा यह भी जाता है कि अगर किसी को बिच्छु ने काट भी लिया, तो वहीं पवित्र विभूति लगा ले। इससे जहर का असर नहीं होगा। साथ ही दर्द भी गायब हो जाएगा। 

410

वैसे तो यहां वर्षभर लोग आते ही रहते हैं, मगर नाग पंचमी को यहां विशेष रूप से भक्तों की मौजूदगी होती है। कर्नाटक की ही नहीं आसपास के राज्यों से भी यहां लोग आते हैं। 

510

कोंडामाई मंदिर कंडाकुर में कोंडामाई पहाड़ी पर स्थित है। दावा किया जाता है कि यह मंदिर ब्रिटिश काल से अस्तित्व में है। कोंडामाई का अर्थ होता है बिच्छुओं की देवी। 

610

दावा किया जाता है कि नाग पंचमी पर अगर भक्त यहां आते हैं और देवी से कुछ मांगे तो उनकी मनोकामना पूरी होती है। बहुत से भक्तों का कहना है कि वे हर साल यहां दर्शन-पूजन करने आते हैं। 

710

साथ ही, अगर वे पहाड़ी पर कोई माता का नाम लेकर कोई भी पत्थर हटाएं तो नीचे से बिच्छू निकलेगा। हालांकि, दावा यह भी किया जाता है कि नाग पंचमी के बाद ये बिच्छू गायब हो जाते हैं। 

810

लोगों का कहना है कि यहां बिच्छू सिर्फ नाग पंचमी पर ही दिखाई देते हैं। इसके बाद अगर यहां कोई आता है, तो उन्हें बिच्छू नहीं दिखाई देंगे। यहां महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना से भक्त आते हैं। 

910

कोंडामाई पहाड़ी नम लाल और रेतीली मिट्टी से ढंकी है। ऐसी जगह बिच्छुओं के प्रजनन के लिए अनुकूल होता है। हालांकि, कोई भी बिच्छू जहरीले नहीं होते। 

 

1010

भक्तों का मानना है कि माता के आशीर्वाद की वजह से बिच्छू जहरीले नहीं होते। कुछ साल पहले गुलबर्गा यूनिवर्सिटी की एक टीम इस जगह जांच के लिए आई। तब उन्हें बिच्छुओं ने काट लिया। मगर भगवान की पूजा की, जिसके बाद जहर का असर खत्म हुआ और टीम वापस लौट गई। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
Recommended image2
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल
Recommended image3
Vande Bharat: वंदे भारत में सीट के लिए लोग परेशान, यहां चप्पल को मिली AC सीट-WATCH
Recommended image4
आधी रात में कब्रिस्तान में बिरयानी का ऑर्डर, डिलीवरी एजेंट का जवाब वायरल
Recommended image5
Baby AI Viral Video: वायरल बेबी AI वीडियो कैसे बनाएं? जानिए पूरा तरीका
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved