MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • इंसान से लेकर जानवर तक दिल्ली की इस बाढ़ ने सबको किया तबाह, 10 फोटो में देखिए कैसे डूबा गरीबों का आशियाना

इंसान से लेकर जानवर तक दिल्ली की इस बाढ़ ने सबको किया तबाह, 10 फोटो में देखिए कैसे डूबा गरीबों का आशियाना

ट्रेंडिंग डेस्क। दिल्ली की गर्मी मशहूर है। सर्दी भी मशहूर है, मगर इस बार तो मानसून के कारण बाढ़ जैसी भयावह स्थिति बन गई है। यहां यमुना नदी खतरे के निशान को भी पार कर गई है। इसके साथ ही नदी के आसपास के इलाके में रहने वाले इंसान और जानवर दोनों मुसीबत में आ गए हैं। यह स्थिति बनी है सितंबर महीने में हुई जोरदार बारिश के कारण। लोग इस बारिश के पानी से जूझ ही रहे थे कि हथिनी कुंड बैराज से भी यमुना में पानी छोड़ दिया गया, जिसके बाद हालात बद से भी बद्तर हो गए। गरीबों के सामान, जानवर यहां तक कि घर भी डूब गया। प्रशासन ने कुछ जगह अस्थायी शिविर बनाए हैं, मगर यहां अव्यवस्था लोगों के लिए और भी ज्यादा परेशानी का सबब बनी हुई है। आइए तस्वीरों में देखते हैं दिल्ली के बाढ़ का खौफनाक मंजर। 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Sep 29 2022, 02:19 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

इस साल सितंबर में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई हुई। बारिश थम गई और मौसम खुशनुमा हो गया। इससे कई लोगों ने राहत की सांस ली। 

210

वैसे, यही बारिश अब कई लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। दिक्कत ये है कि बारिश की वजह से दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। 

310

यमुना नदी के आसपास निचले इलाके में रहने वाले लोगों के घर इस पानी में डूब चुके हैं। लोग सामान तो नहीं बचा सके, मगर घर बचाने के लिए लोगों को सब कुछ छोड़कर जाना पड़ा। 

410

वहीं, प्रशासन ने भी यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने और पानी खतरे के निशान से ऊपर होकर बहने पर लोगों को अलर्ट कर दिया है और तुंरत इलाका खाली करने को कहा है। 

510

यही नहीं, नदी का पानी बढ़ जाने से पुराने यमुना पुल से ट्रेनों की आवाजाही को डायवर्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अभी पानी और बढ़ सकता है। 

610

दरअसल, बारिश के पानी के साथ-साथ हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी ने भी यमुना के जलस्तर को बढ़ाने में मदद की और ऐसे में दिल्ली के कई इलाके डूब गए। 

710

हालांकि, प्रशासन का दावा है कि निचले इलाकों और डूब क्षेत्र में रह रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और राहत शिविर में भेज दिया गया है।

810

वहीं, जो लोग इस बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, उनके घर-सामान के साथ-साथ जानवरों पर भी असर पड़ा है। प्रशासन अभी लगातार लोगों को सावधान कर रहा है। 

910

प्रशासन का कहना है कि हथिनी कुंड बैराज से इस बार यमुना नदी में करीब तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी दिल्ली के शहरी क्षेत्रों में जल्द पहुंचेगा। 

 

1010

यही नहीं, प्रशासन ने लोगों को अलर्ट करते हुए नदी की ओर जाने से मना किया है और मछुआरों को नाव या स्टीमर चलाने से मना कर दिया है। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved