MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • तस्वीरों में देखिए कैसे सावन आया झूम के.. अनोखे अंदाज में हो रहा स्वागत, खतरा लेने से भी नहीं चूक रहे लोग

तस्वीरों में देखिए कैसे सावन आया झूम के.. अनोखे अंदाज में हो रहा स्वागत, खतरा लेने से भी नहीं चूक रहे लोग

नई दिल्ली। देशभर में मानसून आ चुका है और सावन भी शुरू हो चुका है। मगर उत्तर भारत अब भी बारिश की बूंदों का इंतजार कर है। मौसम विभाग ने राजस्थान और गुजरात के लिए तो बारिश की चेतावनी जारी की है, मगर दिल्ली-एनसीआर और यूपी बिहार या झारखंड के लिए कोई अच्छी सूचना नहीं है। कुछ जगहों पर बारिश के आसार बन रहे हैं, मगर ये बादल बरस नहीं रहे। वैसे, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक व तमिलनाडु में भी बारिश से जनजीवन बिगड़ा हुआ है। यहां कई जगह बाढ़ और भूस्खलन से हालात खराब हैं। महाराष्ट्र में तो बारिश से कई लोगों की जान जा चुकी है, जबकि केरल में 6 बांधों का जलस्तर बढ़ा है, जिससे रेड अलर्ट जारी किया गया है। आइए तस्वीरों के जरिए देखते हैं बारिश का हाल। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jul 20 2022, 07:04 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

मौसम विभाग ने देशभर में बारिश को लेकर अलग-अलग राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने यह भी माना है कि मानसून में जिस तरह धुआंधार और मूसलाधार बारिश होती है, वैसी अभी देखने को नहीं मिली है। 

210

मौसम विभाग ने नई चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले 24 घंटे सतर्क रहने की जरूरत है। तूफान पश्चिम और उत्तर पश्चिम में ओमान तट की ओर उत्तर-पश्चिम में अरब सागर की ओर जा सकता है। 

310

गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय क्षेत्रों में अरब सागर के पूर्वोत्तर हिस्से में दबाव बन रहा है। इससे वहां और गुजरात से सटे महाराष्ट्र के इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। 

410

महाराष्ट्र में बारिश से इस साल भी हालात बिगड़े हुए हैं। बारिश और इससे  जुड़े हादसों की वजह से एक जून से लेकर अब तक सौ से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है। 

510

मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के राज्यों के लिए भी अलर्ट जारी किया है। केरल में आशंका जताई गई है कि अगले कुछ घंटों में भारी बाररिश होगी। इसके अलावा, 6 बांध के जलस्तर में बढ़ोतरी होगी, जो जनजीवन पर असर डालेगा। 

610

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक के तटीय इलाकों, कोंकण क्षेत्र, गोवा, मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में पिछले कुछ घंटों में भारी बारिश हुई है और अभी ये आसार बने रह सकते हैं। 

710

इसके अलावा, ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात और असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर व नागालैंड में भी कुछ जगहों पर हल्की और कुछ जगहों पर तेज बारिश के आसार बन रहे हैं। 

810

पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हुआ है। यहां लोगों से नदी किनारे और पहाड़ी क्षेत्रों में नहीं जाने या फिर जाने के दौरान एहतियात बरतने का आग्रह किया गया है। 

910

हालांकि, यूपी और बिहार के लिए अभी भी राहत की खबर नहीं है। दिल्ली और एनसीआर से सटे यूपी और हरियाणा के कुछ जिलों में पिछले कुछ घंटों में हल्की-फुल्की बारिश जरूर हुई, मगर इसने गर्मी और उमस में इजाफा ही किया है। 

 

1010

सावन शुरू हो चुका है। कावंड़ यात्रा भी जारी है। मगर यूपी, बिहार और झारखंड के लोग इस बार बारिश में भीगने को अब भी तरस रहे हैं। अगर समय पर बारिश नहीं हुई तो सूखा भी दस्तक देने को तैयार है। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
Recommended image2
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल
Recommended image3
Vande Bharat: वंदे भारत में सीट के लिए लोग परेशान, यहां चप्पल को मिली AC सीट-WATCH
Recommended image4
आधी रात में कब्रिस्तान में बिरयानी का ऑर्डर, डिलीवरी एजेंट का जवाब वायरल
Recommended image5
Baby AI Viral Video: वायरल बेबी AI वीडियो कैसे बनाएं? जानिए पूरा तरीका
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved