MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • World Suicide Prevention Day 2022: वर्ल्ड के 10 ऐसे देश जहां पर सबसे ज्यादा होता है सुसाइड

World Suicide Prevention Day 2022: वर्ल्ड के 10 ऐसे देश जहां पर सबसे ज्यादा होता है सुसाइड

ट्रेंडिंग डेस्क। World Suicide Prevention Day 2022: बीते कुछ साल में भयानक महामारी के बीच लोगों में अलगाव, अवसाद और आत्महत्या के मामले तेजी से बढ़े हैं। बहुत से देशों में आत्महत्या को गलत माना जाता है इसलिए परिजन मौत की असल वजह को छिपाते हैं और इसलिए गलत आंकड़े सामने आते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में हर साल करीब आठ लाख लोग जानबूझकर मौत को गले लगाते हैं। यानी हर 40 सेकेंड में एक मौत। हालांकि, असल संख्या कहीं ज्यादा होगी, मगर ये वे आंकड़े हैं, जो विभिन्न देशों की पुलिस और दूसरी संस्थाएं अपने रिकॉर्ड में दर्ज कर पाती हैं। दक्षिण कोरिया में आत्महत्याओं का योगदान कुल मौतों का करीब पांच प्रतिशत है। वहीं, इंडोनेशिया में यह आंकड़ा करीब 0.5 प्रतिशत है। दिलचस्प यह है कि महिलाओं की तुलना में पुरूषों का नंबर आत्महत्या करने वालों में अधिक है। आइए जानते हैं जनसंख्या के आधार पर दुनिया के वो दस देश जहां लोग सबसे ज्यादा सुसाइड करते हैं। 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Sep 09 2022, 11:59 AM IST| Updated : Sep 10 2022, 10:07 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

कजाख्स्तान: डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार,  दुनियाभर में हर साल आत्महत्या के कारण मरने वाले सभी लोगों में 3.23 प्रतिशत कजाख्स्तान के हैं। यहां युवा और छात्र सबसे अधिक आत्महत्या करते हैं। यहां 23.8 प्रतिशत आत्महत्या की दर है, जिसमें 40.6 प्रतिशत पुरूष और 9.3 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। 

210

नेपाल: यह छोटा सा पहाड़ी देश उच्चतम आत्महत्या दर वाले देशों की रैंकिंग में शामिल है। यहां महिलाओं में आत्महत्या की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ी है। प्रति एक लाख में 20 महिलाएं मौत को गले लगा रही हैं। यहां 24.9 प्रतिशत आत्महत्या की दर है, जिसमें 30.1 प्रतिशत पुरूष और 20 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। 

310

तंजानिया: इस देश की करीब साढ़े चार करोड़ आबादी में ज्यादातर लोग भूख, गरीबी, हिंसा और खराब स्वास्थ्य संबंधी देखभाल का शिकार होते हैं। पारिवारिक विफलता, तनाव और अन्य समस्याओं की वजह से इस देश में तो युवा और बच्चे भी आत्महत्या कर रहे हैं। यहां 24.9 प्रतिशत आत्महत्या की दर है, जिसमें 31.6 प्रतिशत पुरूष और 18.3 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। 

410

मोजांबिक: इस अफ्रीकी देश में प्रति एक लाख में 27 लोग सुसाइड कर लेते हैं। यहां जीवन प्रत्याशा दुनिया में सबसे कम है। यहां 27.4 प्रतिशत आत्महत्या की दर है, जिसमें 34.2 प्रतिशत पुरूष और 21.1 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। 

510

सूरीनाम: यहां प्रति एक लाख लोगों पर 25 लोग मौत को गले लगा लेते हैं। इस देश में लोग गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रहे होते हैं, जिसकी वजह से आत्महत्या को बेहतर विकल्प मानते हैं। यहां 27.8 प्रतिशत आत्महत्या की दर है, जिसमें 44.5 प्रतिशत पुरूष और 11.9 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। 

610

लिथुआनिया; इस देश में खराब स्वास्थ्य और गरीबी से जूझ रहे लोग मौत को गले लगाना ज्यादा बेहतर समझते हैं। इसीलिए सुसाइड रेट 28.2 प्रतिशत है और इसमें 51 प्रतिशत पुरूष और साढ़े प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। 

710

श्रीलंका: आर्थिक तंगी से जूझ रहे इस देश में लोग मानसिक रूप से खुश नहीं हैं। यहां सुसाइड रेट 28.8 प्रतिशत है, जिनमें लगभग 46 प्रतिशत पुरूष और 13 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। 

810

दक्षिण कोरिया: तमाम साधन-संसाधन होने के बाद भी इस देश में लोग संतुष्ट नहीं हैं। यहां आत्महत्या दर करीब 29 प्रतिशत है, जिनमें लगभग 42 प्रतिशत पुरूष और 18 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। 

910

उत्तर कोरिया; दक्षिण कोरिया का पड़ोसी यह देश आत्महत्या दर में दूसरे नंबर पर है। यहां सुसाइड रेट 38.5 प्रतिश है, जिनमें करीब 45 प्रतिशत पुरूष हैं और लगभग 35 प्रतिशत महिलाएं शाामिल हैं। 

 

1010

गुयाना: इस देश में प्रति एक लाख लोगों पर लगभग 44 प्रतिशत लोग आत्महत्या करते हैं। इनमें 70 प्रतिशत पुरूष और 22 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। माना जाता है कि इस देश में लोग अवसाद और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से ज्यादा गुजर रहे हैं। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved