MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • World Wildlife Day: जंगलों में रहने के बाद भी वेजिटेरियन है ये 8 जानवर, वेज होने के बाद भी है सबसे ताकतवर

World Wildlife Day: जंगलों में रहने के बाद भी वेजिटेरियन है ये 8 जानवर, वेज होने के बाद भी है सबसे ताकतवर

ट्रेंडिंग डेस्क: वन्यजीवों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस (World Wildlife Day) मनाया जाता है। 20 दिसंबर 2013 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपने 68वें सत्र में 3 मार्च को वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ डे घोषित किया था। पृथ्वी पर कई प्रजातियां हैं और हर एक पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जंगलों में कई तरह के जानवर रहते है, जो साइज और खानपान में दूसरे जानवरों से अलग होते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं, ऐसे 8 जानवर, जो वेजिटेरियन (Vegetarian Animals) है, लेकिन ताकत में मांस खाने वाले जानवरों को पटखनी दे सकते हैं...

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Mar 03 2022, 09:48 AM IST| Updated : Mar 03 2022, 02:26 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

गैंडा 
गैंडा एक शाकाहारी जानवर है। वह 1 दिन में 120 किलो खाना खाता है। यह इसके खाने में पेड़ों की पत्ती, घास-फूस के अलावा गेहूं, मक्का, मूंगफली और केला शामिल रहता है।
 

28

हाथी
हाथी अपने परिवार के साथ खेलने और प्रतिदिन 30 मील की दूरी तय करने के लिए आवश्यक ऊर्जा के लिए ताजी वनस्पतियों पर निर्भर रहते हैं। वह पड़ों की पत्तियां और घास-फूस खाता है। वैसे हाथियों को केले बहुत पसंद है। कहा जाता है कि वह 1 बार में 350-400 किलो केला खा सकता है।

38

हिरण
हिरण भोजन के रूप में घास, हरी पत्तियां इत्यादि खाते हैं और यह पूरी तरह से शाकाहारी जीव होता है। इन जानवरों को कई मांसाहारी जानवर अपना शिकार बना लेते हैं। लेकिन अपनी तेजी से ये कई बार उन्हें धूल चटा देते हैं।

यह भी पढ़ें: बेटे की जान बचाने सांड से भिड़ गया पापा, फिल्मी स्टाइल में दी शिकस्त, देखें वीडियो

48

बंदर 
बंदरों के बारे में कहा जाता है, कि वेज और नॉनवेज दोनों खाते हैं। ये फल, फूल, पत्ते, पौधे और जरूरत पड़ने पर छोटे-मोटे कीड़ों, अण्डों और छिपकली आदि को भी खा जाते हैं, इसलिए इन्हें सर्वाहारी कहा जाता है।

58

जिराफ
जिराफ दुनिया के सबसे ऊंचे जानवर है और वह लंबे-लंबे बाओबाब पेड़ों का भोजन करते हैं। वे झाड़ियां, फल और घास भी खाते हैं। जिराफ अपनी लंबी जीभ से ऊंचे पेड़ों पर पाए जाने वाले पत्तों को आसानी से खा सकते हैं।

68

हिप्पोपोटामस
हिप्पोपोटामस या दरियाई घोड़े भले ही शरीर से इतने बड़े और ताकतवर होते है, लेकिन वह सिर्फ घास पर जिंदा रहते हैं। वे फलों को भी खा सकते है, जो जमीन पर गिर जाते है। 

78

घोड़ा
घोड़ा भले ही पालतू हो या जंगलों में वह सिर्फ शाकाहार ही करता है। घोड़े सूखी घास और चारा खाते हैं। हालांकि, पालतू घोड़ों को गुड़ चना भी दिया जाता है।

88

कंगारू 
भारत में कंगारू नहीं पाए जाते है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाले कंगारू भी सिर्फ घास और झाड़ियां खाते हैं। लेकिन ये इतना तेज होते है कि 12 से 45 मील प्रति घंटे की गति से दौड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Pashu Kisan Credit Card: पशुपालन या डेयरी फॉर्मिंग कर रहे प्लान, सरकार करेगी आपकी मदद, जानें पूरी स्कीम

बेटे की जान बचाने सांड से भिड़ गया पापा, फिल्मी स्टाइल में दी शिकस्त, देखें वीडियो

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved