MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • 33 साल पहले इस शख्स ने इतने करोड़ में बनाई थी Mahabharat, सबकुछ अच्छा रहा फिर भी मन में रही 1 कसक

33 साल पहले इस शख्स ने इतने करोड़ में बनाई थी Mahabharat, सबकुछ अच्छा रहा फिर भी मन में रही 1 कसक

मुंबई. बीते साल लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर रामायण (Ramayan) के साथ-साथ महाभारत का प्रसारण हुआ और दोनों ही सीरियलों की वजह से टीआरपी मामले में रिकॉर्ड ब्रेक किए थे। 1988 में प्रसारित हुआ महाभारत (Mahabharat) खूब पॉपुलर था। इस सीरियल और इसकी स्टार कास्ट को आज भी याद किया जाता है। इस सीरियल को बीआर चोपड़ा (BR Chopra) ने बनाया था और उनके बेटे रवि चोपड़ा ने इसे डायरेक्ट किया था। बीआर चोपड़ा की 107 बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर आपको महाभारत से जुड़ा कुछ किस्से बताने जा रहे हैं। बता दें कि चोपड़ा का जन्म 1914 में हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में भी दी है। 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Apr 23 2021, 03:28 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

फिल्म अफसाना से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले बीआर चोपड़ा की आखिरी फिल्म भूतनाथ थी। उन्हें नया दौर (1957), कानून (1960), वक्त (1965), हमराज (1967) और 80 दशक के आखिरी सालों में टेलीविजन धारावाहिक महाभारत का निर्माण किया था।

29

बीआर चोपड़ा, यश चोपड़ा के बड़े भाई थी। उनका पूरा नाम बलदेव राज चोपड़ा था। भारत सरकार ने उन्हें 1998 में दादा साहेब फाल्के से सम्मानित किया। वहीं, 2001 में पद्म भूषण से सम्मानित किया था।

39

बता दें कि चोपड़ा ने पूरी शिद्दत के साथ उस जमाने में यानी 33 साल पहले 9 करोड़ में महाभारत सीरियल को बनाया था। हालांकि, जो महाभारत बनकर सामने आई वो चोपड़ा की सोच की महाभारत नहीं थी। 

49

रिपोर्ट्स की मानें तो वो चाहते थे कि बॉलीवुड के नामी स्टार्स के साथ महाभारत बनाए। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। आपको याद होगा कि महाभारत की शुरुआत समय की आवाज से होती है। यह आवाज हरीश भिमानी की थी। लेकिन चोपड़ा चाहते थे कि दिलीप कुमार समय की आवाज बने।

59

महाभारत में द्रौपदी का किरदार बीआर चोपड़ा ने पहले जूही चावला को ऑफर किया थाा। वह उस समय अपनी डेब्यू फिल्म कयामत से कयामत तक की शूटिंग में बिजी थीं। जूही के अलावा राम्या कृष्णन को भी रोल ऑफर किया गया था। हालांकि, दोनों ही यह किरदार नहीं निभा पाई और बाद में यह रोल रूपा गांगुली ने प्ले किया।

69

महाभारत में अर्जुन का किरदार फिरोज खान ने निभाया था। हालांकि, ये रोल पहले जैकी श्रॉफ को मिला था। वहीं, फिरोज ऑडिशन में रिजेक्ट कर दिए गए थे। हालांकि, जैकी श्रॉफ के मना करने के बाद उन्होंने ने ही अर्जुन का रोल निभाया था। इसके बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर अर्जुन रख लिया था। 

79

महाभारत के भीष्म पितामह का किरदार विजय घटागे निभाने वाले हैं। वहीं, मुकेश खन्ना को पहले दुर्योधन का रोल मिला था, जिसे उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। खन्ना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे अर्जुन या कर्ण बनना चाहते थे। आखिर में उन्हें द्रोणाचार्य का रोल मिला। लेकिन विजय घाटगे के शो छोड़ने के बाद उन्होंने भीष्म पितामह का रोल प्ले किया था।

89

नितीश भारद्वाज जो कृष्ण की भूमिका निभाने के लिए याद किए जाते हैं उनका ऐसा मानना था कि इस रोल को करने के लिए उनके पास अनुभव नहीं है। खबरों के मुताबिक उन्होंने निर्माता बीआर चोपड़ा को कई दिनों तक इसलिए टाला क्योंकि वह स्क्रीन टेस्ट नहीं देना चाहते थे। वह अभिमन्यु का रोल करना चाहते थे। लेकिन चोपड़ा ने तो नितीश की मुस्कुराहट को देखकर उन्हें कृष्ण का रोल दिया था।

99

महाभारत में अभिमन्यु का किरदार गोविंदा और चंकी पांडे को ऑफर किया गया था। लेकिन उन के पास डेट्स की समस्या थी, जिसके बाद यह रोल मयूर को मिला था।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved