'कसौटी जिंदगी...' के सेट पर पहुंचीं 'कशिश', सामने आया नई कोमोलिका का First Look
मुंबई। टीवी सीरियल 'कहीं तो होगा' में कशिश के नाम से फेमस हुई एक्ट्रेस आमना शरीफ जल्द ही एकता कपूर के टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' में कोमोलिका का रोल निभाती नजर आएंगी। हाल ही में आमना 'कसौटी जिंदगी की 2' के सेट पर पहुंचीं, जहां से उनके कोमोलिका वाले लुक की कुछ फोटोज सामने आई हैं। इन फोटोज में आमना ब्लू कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। चूंकि कोमोलिका को ज्वैलरी पहनने का बहुत शौक है, इसलिए आमना को कोमोलिका जैसा लुक देने के लिए काफी तैयारी की गई है।
16

बता दें कि शो में नई कोमोलिका की एंट्री एक नए ट्विस्ट के साथ होगी। दरअसल, शो में दिखाया जाएगा कि कोमोलिका का चेहरा बिगड़ जाने की वजह से डॉक्टरों ने उसकी सर्जरी कर दी है। इसके बाद नए चेहरे के साथ कोमोलिका के रूप में आमना शरीफ की एंट्री होगी।
26
आमना शरीफ ने 2003 में आए टीवी शो 'कहीं तो होगा' में एक्टर राजीव खंडेलवाल के साथ स्क्रीन शेयर किया था। शो के शुरु होने के बाद ही आमना और राजीव के अफेयर की खबरें आने लगी थीं। आमना और राजीव की लव-लाइफ अच्छी चल रही थी लेकिन ये रिलेशन लगभग 3 साल बाद शो के खत्म होते-होते टूट गया। इस रिलेशनशिप के टूटने की वजह आमना का बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी से अफेयर बताया जाता है।
36
राजीव खंडेलवाल के बाद आफताब शिवदासानी से भी आमना का रिलेशनशिप ज्यादा टाइम तक नहीं चला। दोनों लगभग 3 साल के रिलेशनशिप के बाद 2011 में अलग हो गए।
46
आफताब से ब्रेकअप के बाद आमना की मुलाकात डिस्ट्रीब्यूटर से प्रोड्यूसर बने अमित कपूर से हुई। दोनों ने लगभग एक साल तक एक-दूसरे को डेट किया। जिसके बाद 27 दिसंबर 2013 को इस कपल ने शादी कर ली। शादी का ग्रैंड रिसेप्शन होटल ताज लैंड में रखा गया था, जिसमें सिर्फ क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए थे।
56
शादी के करीब दो साल बाद आमना सितंबर, 2015 में बेटे की मां बनीं। आमना के बेटे का नाम अरैन कपूर है। अरैन अब 4 साल के हो चुके हैं। बता दें कि आमना ने 2001 में म्यूजिक वीडियो 'दिल का आलम' में काम किया है।
66
आमना शरीफ आखिरी बार 2013 में आए टीवी सीरियल 'एक थी नायिका' में नजर आई थीं। यानी 'कसौटी जिंदगी की 2' से आमना पूरे 6 साल बाद टीवी की दुनिया में वापसी कर रही हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos