TikTok पर खुरापात करके बुरा फंसा नौटंकीबाज एजाज खान
मुंबई. मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने एक्टर एजाज खान को दो समुदायों के बीच नफरत फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस उन्हें आज बांद्रा कोर्ट में पेश करेगी। दरअसल, एजाज ने टिक टॉक ऐप से तबरेज अंसारी मॉब लिचिंग मामले को लेकर विवादित वीडियो बनाया था। जिसे लेकर पुलिस ने एक्टर पर शांति भंग करने का मामला दर्ज किया है।इसलिए हुई गिरफ्तारी 1. तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग की घटना के बाद एजाज खान ने TikTok वीडियो बनाकर किया था शेयर।2. 28 जून को सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो में एजाज खान एक धर्म के लोगों से वैध और अवैध तरीके से सड़क पर उतर कर मॉब लिंचिंग के खिलाफ प्रदर्शन करने की अपील करते नजर आए थे। 3. वीडियो में एक्टर कुछ संगठनों पर आरोप भी लगाते दिखे थे।
12

पिछले महीने झारखंड के रांची में तबरेज अंसारी को बाइक चोरी में हाथ होने की आशंका में एक ग्रुप द्वारा पीटा गया था और उनसे 'जय श्री राम' के नारे लगाने को भी कहा गया था। मारपीट की घटना के एक हफ्ते बाद तबरेज की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया कि अंसारी की मौत सिर की हड्डी टूट गई थी जिससे उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ और उनकी मौत हो गई। उनकी हत्या के मामले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
22
एजाज खान सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस' में भी नजर आ चुके हैं और वहां भी विवादों के चलते उन्हें बाहर कर दिया गया था। वे अपने किसी ना किसी बयानों के चलते भी विवादों में बने रहते हैं। पिछले साल अक्तूबर में नवी मुंबई पुलिस ने उन्हें 2.2 लाख के ड्रग्स रखने और उसका सेवन करने के मामले में गिरफ्तार किया था।
Latest Videos