- Home
- Entertainment
- TV
- शादी के 7 साल बाद प्रेग्नेंट हुई TV की शगुन ने दिखाया बेबी बंप तो हुई ट्रोल, लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
शादी के 7 साल बाद प्रेग्नेंट हुई TV की शगुन ने दिखाया बेबी बंप तो हुई ट्रोल, लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
मुंबई। पॉपुलर टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' (Ye hai mohabbatein) में शगुन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) मां बनने वाली हैं। अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी की एक फोटो सामने आई है, जिसमें अनीता अपने बेबी बंप पर हाथ लगाकर पोज दे रही हैं। इस दौरान उनके पति रोहित चौंकते हुए अनीता के बेबी बंप की ओर इशारा कर रहे हैं। इस फोटो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

अनीता ने सोशल मीडिया पर रोहित रेड्डी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- पति पत्नी और वो। इस फोटो में अनीता जहां हंसती हुई नजर आ रही हैं, वहीं रोहित उनके बेबी बंप की ओर इशारा कर रहे हैं।
एक शख्स ने अनीता की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- निकम्मे लोग और उनका शोऑफ। काम धंधा दोनों को है नहीं कोई। वहीं एक और शख्स ने कहा- पक्का बेबी गर्ल है, पेट के साइज से लग रहा है।
इससे पहले अनीता ने एक क्यूट वीडियो शेयर करते हुए बताया था कि वो दो से तीन होने जा रहे हैं। वीडियो में अनीता बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। वीडियो सामने आने के बाद जहां एक ओर लोग कपल को जमकर बधाइयां दे रहे थे, वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे, जो एक्ट्रेस का मजाक उड़ाने से भी बाज नहीं आए।
एक शख्स ने अनीता हसनंदानी की प्रेग्नेंसी को लेकर बेहद भद्दा कमेंट किया। शख्स ने अनीता को ट्रोल करते हुए लिखा- ‘क्या फायदा..आप 50 साल की होंगी, तब आपका बच्चा 11 साल का होगा। उसे अपनी दादी के साथ चलने में शर्म आएगी।’
जैसी ही ट्रोलर ने यह भद्दा कमेंट किया तो अनीता के पति रोहित ने भी खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाए और उसे करारा जवाब देते हुए बोलती बंद कर दी।
रोहित ने लिखा- गणित ठीक रखने के लिए आप वाकई तालियों के हकदार हैं लेकिन जिस बात पर आपने ध्यान नहीं दिया वो ये है कि उसने 20 साल कड़ी मेहनत कर अपना करियर बनाया और बच्चे का भविष्य सुरक्षित रखने की तैयारी की। इस हिसाब से उसे 50 साल की उम्र में भी चिंता किसी बात की चिंता नहीं होगी।
रोहित के कमेंट के बाद कई लोग अनीता के सपोर्ट में आ गए और उन्होंने भी ट्रोलर को जमकर खरी-खोटी सुनाई। इस शख्स को जवाब देते हुए एक ने कहा, मैं वाकई हैरान हूं कि आप जैसे लोग अभी भी होते हैं। मेरी दादी मां की सोच तो इससे कहीं बेहतर है।
अनीता और रोहित रेड्डी की पहली मुलाकात जिम में हुई थी। दरसअल, दोनों एक ही जिम में वर्कआउट के लिए जाते थे। अनीता पहली बार उनसे यहीं मिली थीं। दोनों की दोस्ती हुई और कपल ने साथ में पब पार्टीज में जाना शुरू कर दिया।
कुछ ही टाइम बाद इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और अनीता ने 14 अक्टूबर 2013 को अपने तेलुगु ब्वॉयफ्रेंड से शादी कर ली। रोहित रेड्डी बिजनेसमैन हैं। अनीता और रोहित की जोड़ी टीवी वर्ल्ड में काफी फेमस है। दोनों ने नच बलिए के पिछले सीजन में पार्टिसिपेट किया था।
बता दें कि अनीता हसनंदानी 39 साल की हैं। उन्होंने अब तक कई टीवी सीरियल्स में काम किया है और अपनी अलग पहचान बनाई है। अनीता ‘कभी सौतन कभी सहेली’, ‘ये हैं मोहब्बतें’, ‘नागिन 3’, 'काव्यांजलि', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कसम से', 'ये है मोहब्बतें' जैसी टीवी सीरियलों में काम कर चुकी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।