- Home
- Entertainment
- TV
- बेटी को इंसाफ दिलाने के चक्कर में कंगाल हो गए 'बालिका वधू' के माता-पिता, इन हालातों में गुजर रही जिंदगी
बेटी को इंसाफ दिलाने के चक्कर में कंगाल हो गए 'बालिका वधू' के माता-पिता, इन हालातों में गुजर रही जिंदगी
मुंबई. टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो बालिका वधू (Balika Vadhu) का दूसरी सीजन 9 अगस्त से शुरू होगा। शो से जुड़े प्रोमो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है और फैन्स द्वारा इन्हें पसंद भी किया जा रहा है। इसी बीच इसके पहले सीजन में बड़ी आनंदी का किरदार निभाने वाली प्रत्युषा बनर्जी (Pratyusha Banerjee) से जुड़ी एक खबर वायरल हो रही है। आपको बता दें कि प्रत्युषा ने 5 साल पहले आत्महत्या कर ली थी और तभी से उनके माता-पिता उनको इंसाफ दिलाने के लिए केस लड़ रहे हैं। प्रत्युषा के घरवालों को लगता है कि उनकी बेटी ने सुसाइड नहीं किया बल्कि उसे ऐसे करने के लिए उकसाया गया है। हालांकि, बेटी को न्याय दिलाने के चक्कर में पेरेंट्स कंगाल हो गए है और अब उनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं है। नीचे पढ़े किन हालातों में अपनी गुजर-बसर कर रहे हैं प्रत्युषा बनर्जी के माता-पिता...

आनंदी का किरदार निभा चुकीं प्रत्युषा बनर्जी को दुनिया से अलविदा कहे लंबा समय बीत गया है। 2016 में उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। प्रत्युषा के माता पिता ने दावा किया था कि उनकी बेटी को जान देने के लिए उकसाया गया था।
बता दें कि प्रत्युषा बनर्जी के माता पिता ने उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में उनको हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी।
कई साल से बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए माता-पिता लड़ाई लड़ रहा है। और इसी कारण अब वे आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। अब हालत ऐसे है कि उनके पिता शंकर बनर्जी और मां सोमा बनर्जी को एक कमरे के घर में गुजारा करना पड़ रहा है। इस बात का खुलासा खुद प्रत्युषा के पिता ने किया है।
हाल ही में एक मीडिया हाउस से बात करते हुए प्रत्युषा के पिता ने बताया- मेरी बेटी की मौत के बाद हमारी जिंदगी में एक ऐसा तूफान आया जो हमारा सब कुछ लेकर चला गया। और इसी वजह से हम बर्बाद हो गए।
उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति पर बात करते हुए कहा- अब हमारे पास एक रुपया भी नहीं है। बेटी ही हमारा सहारा और सबकुछ थी। उसने हमें कहां से कहां पहुंचा दिया था। उसके जाने के बाद हमने कर्ज लिया और अब इसे उतारना हमारे लिए मुश्किल हो रहा है। घर चलाने के लिए प्रत्युषा की मां एक चाइल्ड केयर सेंटर में नौकरी करती है।
प्रत्युषा के पिता ने बताया- मैं खाली समय में कहानियां लिखता हूं। शायद कभी किसी को मेरी कहानी पसंद आ जाए। अब चाहे हमारे पास कुछ न बचा हो लेकिन हमने हिम्मत नहीं हारी है। मैं अपनी बेटी के हक के लिए आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ूगा।
बता दें कि प्रत्युषा बनर्जी ने बालिका वधू का किरदार निभाकर घर-गर में अपनी पहचान बना ली थी। हालांकि, कुछ साल बाद उन्होंने शो छोड़ दिया था। वे विवादित शो बिग बॉस की हिस्सा रही थी। उन्होंने सावधान इंडिया, इतना करो न मुझे प्यार, कॉमेडी क्लासेस, ससुराल सिमर का जैसे शो में भी काम किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।