'भाबीजी घर पर हैं' की अनीता भाभी एक साल के बेटे के साथ करती दिखीं योगा, PHOTOS
मुंबई. टीवी का कॉमेडी शो 'भाबीजी घर पर हैं' लोगों का पसंदीदा सीरियल है। शो के सभी कलाकार भी काफी शानदार एक्टिंग भी करते हैं। इन दिनों कोरोना काल और लॉकडाउन की वजह से सभी स्टार्स घर में फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। ऐसे में इस शो में अनीता भाभी का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस सौम्या टंडन इन दिनों घर पर पति और बेटे संग समय बिता रही हैं।
| Published : Jun 24 2020, 02:07 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
सौम्या यूं तो अपने बेटे की फोटो पब्लिक प्लेटफॉर्म पर शेयर नहीं करती हैं, लेकिन इंटरनेशनल योगा डे के मौके पर सौम्या ने बेटे के साथ अपनी कुछ फोटोज शेयर की थीं।
सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटोज में सौम्या के साथ उनका नन्हा बेटा भी योगा पोज करते नजर आ रहा है। फोटो में सौम्या टंडन का बेटा बेहद क्यूट दिखा। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सौम्या का बेटा उन्हीं की तरह योगा पोज करते हुए दिख रहा है। वो अपनी मां को फॉलो करने की कोशिश कर रहा है।
इसके अलावा कुछ फोटोज में सौम्या का बेटा उनकी योगा पोज करने में मदद भी करता दिखाई दे रहा है। सौम्या टंडन और उनके बेटे की ये फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक्ट्रेस का बेटा बेहद गुड लुकिंग और चार्मिंग है।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सौम्या ने बताया कि उनका बेटा उनके साथ योगा करने के लिए काफी एक्साइटेड था। पहले उसने उन्हें कॉपी किया बाद में वो अपनी मां की मदद करने लगा।
सौम्या ने बताया कि कपालभाति करते वक्त वो रो रही थीं तो उनके बेटे ने आकर उन्हें किस किया। सौम्या ने अपने लाडले संग योगा सेशन को काफी एंजॉय किया। सौम्या की इन तस्वीरों में उनकी बेटे संग बॉन्डिंग साफ दिखी।
सौम्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे कई टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। सौम्या इन दिनों शो 'भाबी जी घर पर हैं' में अनीता का किरदार निभा रही हैं। शो में अनीता को गोरी मेम के नाम से भी पुकारा जाता है। अनीता को इस शो में काफी पसंद किया जाता है। वो सालों से इस शो से जुड़ी हैं और इसका अहम हिस्सा हैं।