- Home
- Entertainment
- TV
- घर में पोछा लगाकर परेशान हुईं भारती, लोगों ने लिए मजे एक एक्ट्रेस बोली मैं भी बनाऊंगी ये टिकटॉक
घर में पोछा लगाकर परेशान हुईं भारती, लोगों ने लिए मजे एक एक्ट्रेस बोली मैं भी बनाऊंगी ये टिकटॉक
मुंबई. कोरोना वायरस के कारण पूरा देश इस समय 21 दिनों के लिए लॉकडाउन में है। इसके बाद आम लोगों से लेकर स्टार्स तक अपने घरों में कैद हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर कॉमेडियन भारती सिंह का एक वीडियो बहुत पसंद किया जा रहा है। उन्होंने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें वो घर में पूछा मारते हुए दिखाई दे रही हैं।
17

सामने आए वीडियो में ये देखा जा सकता है कि भारती सिंह का हाल पोछा मार-मारकर बेहाल हो गया है। इस वीडियो में भारती बोलती नजर आ रही हैं कि अगर आपको लगता है कि आपका घर बहुत छोटा है तो एक बार पोछा मारकर जरूर देखें।
27
बता दें, भारती सिंह का ये टिकटॉक वीडियो है। इस देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। ऐसे में एक्ट्रेस हिना खान ने भी कॉमेडियन की इस पोस्ट पर कमेंट किया है।
37
हिना खान ने कमेंट में लिखा, 'मैं भी बनाऊंगी ये वाला टिकटॉक।' वहीं, एक टीवी प्रजेंटर ने मजे लेते हुए लिखा, 'कितने रूम हैं ठाकुर?'
47
भारती सिंह ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन भी लिखा, 'अभी कुछ दिन पहले हर्ष को बोल रही थी कि घर छोटा है बड़ा घर लेना है। अब नहीं कहूंगी सच्ची यार जब काम करो तब पता चलता है।'
57
बता दें, कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने देशभर में लॉकडाउन की घोषणा की है। ऐसे में आम लोगों समेत स्टार्स अपने घरों में फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
67
इस लॉकडाउन के बीच स्टार्स के लिए टाइम पास का जरिया घर की साफ सफाई बना हुआ है। कई स्टार्स घर में झाड़ू पोछा करके ही एक्सरसाइज कर रहे हैं।
77
फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos