भारती सिंह के बारे में नहीं जानते होंगे ये सच, कॉमेडी क्वीन हो गई थी बहुत मजबूर
एंटरटेनमेंट डेस्क। टीवी की दुनिया में कॉमेडी क्वीन भारती सिंह एक जाना माना नाम है। भारती सिंह का आज बर्थडे है, वहीं इस इंडस्ट्री में उन्हें 14 साल हो गए हैं। स्ट्रेंडिंग कॉमेडियन ने साल 2008 में ‘द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज’ (The Great Indian Laughter Challenge) में पार्टीसिपेट किया था। इसमें इस हास्य कलाकार ने सेकेंड रनर अप का खिताब जीता था। इसके बाद से कभी उनकी डिमांड कम नहीं हुई। हालांकि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ा संघर्ष किया है। वहीं स्टार बनने के बाद भी उन्हें कई बार मजबूरी में शो करना पड़ा है। देखें भारती सिंह के जिंदगी के अहम घटनाएं...
| Published : Jul 14 2022, 09:10 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
भारती सिंह यूं तो स्कूल के दिनों से कॉमेडी करना सीख गई थीं, वहीं उनको पहचान ‘द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज’ से मिली, जिसमें वो कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुईं थी।
भारती ने इसके बाद ‘कॉमेडी सर्कस 3 का तड़का’, ‘कॉमेडी सर्कस के अजूबे’, ‘कॉमेडी क्लासेस’ जैसे कई शो में अपनी हास्य अदाओं का तड़का लगाया था।
भारती सिंह को भी फेमस और लाफ्टर शो का हिस्सा बनने की कीमत चुकानी पड़ी थी। ‘द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज’ के दौरान उनके साथ रह रही मां को अल्सर हो गया था। उन्हें आईसीयू में एडमिट कराना पड़ा था।
वहीं भारती सिंह को इस दौरान एपिसोड को शूट करना पड़ा था, उस समय इस शो का सेमीफाइनल राउंड चल रहा था । इस दौरान उन्हें दर्शकों को हंसाना पड़ा था।
भारती सिंह ने इसका जिक्र एक इंटरव्यू में किया था, उन्होंने कहा कि में शो के दौरान मां के बारे में ही सोच रही थी। वो लोगों को कैसे हंसायेगी ये चुनौती उनके समक्ष खड़ी थी।
तमाम मुश्किलों के बीच उन्हें शो की शूटिंग करनी पड़ी थी। इसके बाद उन्हें पता चला था कि निजी जिंदगी की बातों को आपको प्रोफशनल लाइफ में किनारे रखना होता है।