- Home
- Entertainment
- TV
- ऐसा होगा बिग बॉस का प्रीमियर, ये सितारे स्टेज पर लगाएंगे आग, कोई बनेगा डॉन तो कोई करेगा शांति की दुआ
ऐसा होगा बिग बॉस का प्रीमियर, ये सितारे स्टेज पर लगाएंगे आग, कोई बनेगा डॉन तो कोई करेगा शांति की दुआ
टेलीविजन डेस्क : टेलीविजन का सबसे धमाकेदार शो बिग बॉस 14 (Big Boss) कुछ ही घंटों में शुरू होने वाला है। कलर्स टीवी पर रात 9 बजे इसका ग्रांड प्रीमियर होगा। दर्शकों को भी बिग बॉस का बेसबरी से इंतजार हैं। शो में इस बार काफी कुछ बदलाव होने वाले हैं। एक्स कंटेस्टेंट्स के साथ ही कुछ मजेदार लोग इस खेल का हिस्सा होंगे। 'बिग बॉस 14' के प्रीमियर एपिसोड पर सभी कंटेस्टेंट्स एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस देने वाले हैं। आइए आपको बताते हैं कि घर में एंट्री से पहले कंटेस्टेंट्स कैसे आपका मनोरंजन करने वाले हैं।

बिग बॉस का ग्रांड प्रीमियर 3 अक्टूबर को रात 9 बजे कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। इसे लेकर फैंस में काफी उत्साह देखा जा रहा है। शो से पहले आज हम आपको बताते हैं कि हिना से लेकर राधे मां की कैसे होगी शानदार एंट्री?
बिग बॉस 14 की सबसे महंगी कंटेस्टेंट राधे मां (Radhe Maa) की एंट्री बेहद धमाकेदार स्टाइल में होने वाली है। घर में जाने से पहले वह अपने अंदाज में अमन और चैन की दुआ मांगने वाली हैं।
बिग बॉस और बॉलीवुड की स्टार हिना खान (Hina Khan) भी कुछ समय के लिए बिग बॉस का हिस्सा होंगी। प्रीमियर एपिसोड में हिना खान नए कंटेस्टेंट्स को अपना 'शेर खान' वाला अवतार दिखाने वाली हैं। साथ ही हिना खान पंजाबी गाने 'गुच्ची अरमानी' पर जमकर थिरकती हुई भी नजर आएंगी।
बिग बॉस 7 की फेमस कंटेस्टेंट गौहर खान (Gauahar Khan) भी अपने खूबसूरती के जलवे स्टेज पर बिखेरनी वाली हैं। वह फिल्म 'अजहर' के सुपरहिट गाने 'ओए ओए' पर धमाकेदार परफॉर्मेंस देंगी।
बिग बॉस के घर में कपल के तौर पर एंट्री करने वाले रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) और अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) प्रीमियर एपिसोड में अपनी केमेस्ट्री दिखाते नजर आएंगे। वे फिल्म 'लवयात्री' के रोमांटिक गाने 'अंख लड़ जावे' पर कपल डांस करेंगे।
टेलीविजन स्टार एजाज खान (Ajaz Khan) 'बिग बॉस 14' में डॉन बनकर आने वाले हैं। वह फिल्म 'कमांडो' के गाने 'तेरा बाप' आया पर धमाकेदर परफॉर्मेंस देते हुए दिखाई देंगे।
वहीं, बिग बॉस 13 के विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) भी कुछ समय के लिए 14वें सीजन में नजर आएंगे। प्रीमियर एपिसोड में भी वह अपनी धाकड़ परफॉर्मेंस देंगे। साथ ही बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स से टास्क करवाएंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।