कभी अपनी भाभी की हत्या की साजिश का था आरोप, आज खुद को बुलाती हैं देवी का अवतार
टेलीविजन डेस्क : टेलीविजन का सबसे धमाकेदार शो बिग बॉस 14 (Big Boss) कुछ ही घंटों में शुरू होने वाला है। कलर्स टीवी पर रात 9 बजे इसका ग्रांड प्रीमियर होगा। शो शुरू होने से पहले ही कंटेस्टेंट 'राधे मां' (Radhe Maa) सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं। बता दें कि बिग बॉस 14 के लिए 'राधे मां' को सबसे ज्यादा फीस भी दी जा रही है। अब देखना होगा कि वह बिग बॉस के घर में आकर क्या धमाल मचाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं राधे मां हैं कौन? लाल जोड़े, माथे पर लंबा टीका और हाथ में त्रिशूल लेने वाली सुखविंदर कौर (Sukhwinder Kaur) राधे मां कैसे बनी? तो चलिए आझ हम आपको बताते हैं कि 23 साल की शादीशुदा लड़की कैसे आध्यात्म से जुड़ी और बन गई राधे मां।

राधे मां एकआध्यात्मिक गुरु हैं, जो खुद को देवी का अवतार बताती हैं। हाथों में त्रिशूल, सुर्ख लाल रंग का जोड़ा, लाल लिपस्टिक, बालों में गुलाब का फूल लगाए हुए राधे मां का पहनावा भी सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचता है।
'राधे मां' उर्फ सुखविंदर कौर 4 अप्रैल 1965 में गुरसापुर के दोरांगला गांव में पैदा हुई। 17 साल की उम्र में ही पंजाब के एक हलवाई के बेटे मोहन सिंह से उनकी शादी हो गई।
शादी के बाद राधे मां के पति कतर में नौकरी करने के लिए चले गए। तब सुखविंदर कौर यानी राधे मां के परिवार की स्थिति अच्छी नहीं थी। बताया जाता है कि वह लोगों के कपड़े सिलकर अपनी रोजी रोटी कमाती थीं।
21 साल की उम्र में सुखविंदर कौर ने महंत श्री रामदीन दास से 6 महीने तक दीक्षा ली। आध्यात्म की दीक्षा के बाद रामदीप दास ने ही सुखविंदर को नया नाम दिया और वह राधे मां के नाम से जानी जाने लगीं।
नया नाम मिलने के बाद वह सत्संग करने लगी और खानपुर में मां भगवती मंदिर राधे मां का आध्यात्मिक केंद्र बन गया। इसके बाद वह मुंबई आ गई और यही पर अपने सत्संग करने लगी। आध्यात्म से जुडने के बाद उनका उनके पति से संबंध भी टूट गया था।
मुंबई में राधे मां के घर पर हर दूसरे हफ्ते माता की चौकी, सत्संग और जागरण होते हैं। इसमें हजारों की संख्या में भक्त शामिल होते हैं। कई सारे बॉलीवुड सिलब्रिटीज भी राधे मां के भक्त हैं।
राधे मां का एक एजेंट हैं टल्ली बाबा। जो उनके सारे हिसाब - किताब को देखता हैं। भक्तों को दर्शन देने के लिए राधे मां का एक रेट कार्ड भी है, जिसके अनुसार वह लोगों को दर्शन देती हैं।
राधे मां और विवादों का लंबे समय से नाता है। उनके सत्संग से कई बार आपत्तिजनक फोटोज भी वायरल हुए हैं। इनमें से किसी भक्त को राधे मां किस करते हुए तो किसी को गले लगाते हुए नजर आ चुकी हैं। हालांकि उनका कहना है कि वह अपने भक्तों में प्यार बांटती हैं और ऐसे ही आशीर्वाद देती हैं।
कुछ साल पहले राधे मां की मिनी स्कर्ट में भी फोटो वायरल हुई थी। फोटोज में राधे मां लाल रंग की मिनी स्कर्ट, लाल टॉप, लाल कैप और लाल बूट में बोल्ड पोज देती नजर आ रही थीं। ऐसी तस्वीरें देखकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था जिसके बाद उन्होंने देते हुए कहा था कि एक भक्त ने उन्हें ये कपड़े गिफ्ट किए थे और पहनने की जिद की थी। जिस वजह से उन्होंने ये कपड़े पहने।
सिर्फ इतना भी नहीं राधे मां पर कई सारे कानूनी केस भी चल रहे हैं। राधे मां की भाभी के हत्या के मामले में उनके पिता और भाई को जेल हो चुकी हैं। वहीं इस मामले में राधे मां पर भी हत्या की साजिश करने का आरोप लगा था।
'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट डॉली बिंद्रा कभी राधे मां की भक्त हुआ करती थीं। लेकिन 2015 में उन्होंने राधे मां के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज करवाया था।
कई सारे विवादों में घिरी राधे मां अब बिग बॉस में क्या धमाल मचाती हैं ये देखना होगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।