- Home
- Entertainment
- TV
- अंदर से कुछ ऐसा दिखता है बिग बॉस का घर, सामने आईं बेडरूम से बाथरूम तक की Inside Photos
अंदर से कुछ ऐसा दिखता है बिग बॉस का घर, सामने आईं बेडरूम से बाथरूम तक की Inside Photos
मुंबई। टीवी का सबसे पॉपुलर और कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg boss) का नया सीजन 3 अक्टूबर से ऑन एयर हो रहा है। शो शुरू होने से पहले ही लोग बिग बॉस का नया घर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। इसी बीच बिग बॉस के घर की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिनमें बेडरूम से लेकर बाथरूम तक घर के हर एक कोने को बहुत ही खूबसूरत ढंग से सजाया गया है। बता दें कि शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट को इस बार शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट, थिएटर जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। यह सुविधाएं पिछले हर सीजन से एकदम अलग हैं।

बिग बॉस 14 के घर को मास्टर डिजाइनर ओमंग कुमार ने सजाया है। घर के खूबसूरत कमरों से लेकर दीवारों में सुंदर पेंटिंग और डेकोरेशन का काम उन्हीं ने किया है।
बिग बॉस 14 के घर के अंदर सभी तरह की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। यहां कंटेस्टेंट्स के लिए थिएटर, स्पा, डाइनिंग एरिया से लेकर शॉपिंग मॉल तक हर सुविधाएं मौजूद हैं।
घर के डिजाइन के बारे में ओमंग कुमार का कहना है कि ढाई महीने पहले मैं और प्रोडक्शन डिजाइनर वनिता ओमंग कुमार ने इसके डिजाइन के बारे में सोचना शुरू किया था।
घर को कोरोना वायरस महामारी के हालातों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।
ओमंग कुमार के मुताबिक, हमने यहां उन सुविधाओं को भी रखने का फैसला किया, जिसे लोगों ने लॉकडाउन के दौरान काफी मिस किया। यही वजह है कि यहां मॉल, स्पा, थिएटर सबकुछ है।
घर का ऑटोमैटिक इंट्रेंस आंख की तरह है, जो कि हाउसमेट्स को एक नई दुनिया में ले जाता है। घर में कोई स्ट्रेट लाइन नहीं है, हर सर्फेस पर कर्व्स हैं।
घर का हर जोन यूनीक है और जो बिग बॉस की थीम को बेहतर तरीके से समझाता है।
घर के अंदर मौजूद हर सामान कुछ कहानी कहता है, इसी के साथ टास्क को पूरा करने में भी वह स्पेस मदद करता है।
कोरोना वायरस आउटब्रेक के चलते इस बार शो का घर मुंबई के फिल्मसिटी में ही लगाया गया है। मेकर्स कोरोना वायरस को लेकर काफी गंभीर हैं।
इस बार के घर की बनावट में भी काफी बदलाव किए गए हैं। बेडरूम की फोटोज में सभी बेड सिंगल नजर आ रहे हैं। वहीं इस बार लिविंग रूम का स्पेस भी काफी बढ़ा दिया गया है।
इस बार लिविंग रूम को सिल्वर कलर के सोफे से सजाया गया है। वहीं, सीटिंग एरिया के सोफे रेनबो कलर के हैं।
कोरोना की वजह से इस बार घर के अंदर डबल बेड नहीं होगा। साथ ही कोई भी कंटेस्टेंट अपना बेड किसी दूसरे कंटेस्टेंट के साथ शेयर नहीं कर सकता।
इतना ही नहीं कोई भी कंटेस्टेंट अपनी प्लेट या गिलास दूसरे से शेयर नहीं करेगा। आमतौर पर देखा गया है कि जिन दो कंटेस्टेंट के बीच अच्छी बनती है वो एक ही प्लेट में खाना खाते हैं।
साथ ही कई बार कंटेस्टेंट पानी की बोतल भी एक-दूसरे की इस्तेमाल करते थे लेकिन इस बार ऐसा करने की इजाजत नहीं है।
बिग बॉस में कई टास्क दिए जाते हैं जिसमें कभी टीम के साथ खेलना पड़ता है तो कभी अकेले ही मुकाबला करना होता है। ऐसे में फिजिकल टच भी होता है, जो इस बार नहीं होगा।
शो के शुरुआती हफ्तों में कंटेस्टेंट्स को कोई भी ऐसा टास्क नहीं दिया जाएगा, जिससे उनका एक-दूसरे से संपर्क हो।
कोरोना को देखते हुए हर हफ्ते कंटेस्टेंट्स का कोविड 19 टेस्ट होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो शो में हिस्सा लेने वाले सभी कंटेस्टेंट्स अभी क्वारंटीन में हैं। साथ ही उनका कोरोना टेस्ट भी किया जाएगा।
शो में फाइनल हुए कंटेस्टेंट्स की सामने आई लिस्ट में सिंगर राहुल वैद्य, एजाज खान, निशांत मलकानी, जैस्मिन भसीन, नेहा शर्मा, पवित्रा पुनिया, नैना सिंह और सिंगर कुमार सानू का बेटा कुमार जानू के नाम शामिल हैं।
बिग बॉस में इस बार किन्नर बहू यानी रुबीना दिलैक और उनके पति अभिनव शुक्ला भी नजर आएंगे।
बिग बॉस 14 के घर के अंदर का नजारा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।