MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • अर्शी खान की बदतमीजी पर चढ़ा सलमान खान का पारा, गुस्से में लगाई जमकर लताड़, दे डाली ऐसी नसीहत

अर्शी खान की बदतमीजी पर चढ़ा सलमान खान का पारा, गुस्से में लगाई जमकर लताड़, दे डाली ऐसी नसीहत

मुंबई. बिग बॉस 14 (bigg boss 14) के मेकर्स दर्शकों को शो से बांधे रखने के लिए हर दिन कुछ नए ट्विस्ट और टर्न लेकर आ रहे हैं। शो की शुरुआत में सीनियर्स की एंट्री के बाद अब शो में चैलेंजर्स की एंट्री हुई है, जिसमें सीजन 11 की अर्शी खान (arshi khan) भी बतौर चैलेंजर शामिल हुई हैं। अर्शी खान दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ती लेकिन, इस बीच उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया है, जिससे शो के होस्ट सलमान खान (salman khan) का पारा चढ़ गया। अर्शी से सलमान कुछ इस कदर नाराज हो गए हैं कि उन्होंने अर्शी से बात करने से भी इनकार कर दिया है। इतना ही नहीं अर्शी की बदतमीजी पर सलमान ने उन्हें जमकर लताड़ भी लगाई। आपको बता दें कि बिग बॉस का फिनाले फरवरी में होगा, हालांकि अभी मेकर्स की तरफ से कोई कन्फर्मेंशन नहीं है।

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Dec 14 2020, 10:13 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

दरअसल, चैनल की ओर से अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया गया गया, जिसमें अर्शी वीकेंड का वार में सलमान से बात करती नजर आ रही हैं।

28

इस दौरान, सलमान, अर्शी से उनके होंठों को लेकर बात करते हैं, इस पर अर्शी कहती हैं-मैं सोच कर आई थी कि आप मुझे जिल्लत के लड्डू खिलवा कर रहेंगे। इस पर सलमान बुरी तरह से भड़क उठते हैं।

38

सलमान अर्शी से कहते हैं- अर्शी, हो गया। मैंने ऐसी कौन सी बात कह दी आपसे। इस पर जवाब में अर्शी कहती हैं- मैंने सिर्फ आपसे मजाक किया था। तभी सलमान बोलते हैं कि मुझे इस तरह के मजाक बिल्कुल पसंद नहीं हैं। इसलिए आपको कोई हक नहीं बनता। बेहतर यही है कि मैं आपसे बात ना करूं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

48

आपको बता दें कि शो में हाल ही में चैलेंजर्स की एंट्री हुई है। इन चैलेंजर्स में मास्टरमाइंड विकास गुप्ता, कश्मीरा शाह, मनु पंजाबी, राहुल महाजन और राखी सावंत शामिल हैं। शो में चैलेंजर्स की एंट्री ने हर किसी को सरप्राइज कर दिया था। उसी तरह घर से एक चैलेंजर की सरप्राइजिंग एग्जिट भी होने वाली है। 

58

अब इन चैलेंजर्स में से एक चैलेंजर कम होने वाला है और ये हैं मास्टरमाइंड विकास गुप्ता। द खबरी के मुताबिक विकास शो से एविक्ट हो गए हैं और उनके एविक्शन की वजह बनी हैं अर्शी खान।

68

अब आप सोच रहे होंगे कि बीती रात तो सलमान ने इस बात का ऐलान किया था कि इस हफ्ते वोटिंग लाइन्स बंद थी, जिसकी वजह से कोई भी सदस्य घर से बेघर नहीं होगा। ऐसे में विकास गुप्ता कैसे एलिमिनेट हो गए। 

78

दरअसल, विकास, अर्शी की वजह से शो से आउट होंगे। ताजा जानकारी की मानें तो विकास ने लड़ाई के दौरान अर्शी के साथ हाथापाई कर डाली है, जिसके बाद मजबूरन बिग बॉस ने विकास को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

88

बता दें कि शो का आज का एपिसोड यानी रविवार भी काफी धमाकेदार होने वाला है। सबसे पहले घर में राहुल वैद्य की एंट्री होगी। घर में जाने से पहले राहुल, सलमान के तीखे सवालों का जवाब देते नजर आने वाले हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
पति के साथ रोमांटिक हुई 'अनुपमा', मालदीव में छुट्टियां मनाते दनादन शेयर की 6 PHOTOS
Recommended image2
New Upcoming Reality Shows: टीवी पर धमाका करने आ रहे 3 शो, एक का आएगा 15वां सीजन
Recommended image3
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की एक्ट्रेसेस बिना मेकअप दिखती हैं ऐसी, देखें 6 PHOTO
Recommended image4
TV TRP में भूचाल! अनुपमा-नागिन 7 को पछाड़ इस सीरियल का NO.1 पर कब्जा
Recommended image5
OTT पर 2025 में सबसे ज्यादा देखें गए 8 रियलिटी शो, No. 1 वाले को मिले रिकॉर्डतोड़ व्यू
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved