- Home
- Entertainment
- TV
- 21 साल छोटी एक्ट्रेस ने 54 के सलमान को दी शादी करने की नसीहत तो एक्टर ने दिया ये मजेदार जवाब
21 साल छोटी एक्ट्रेस ने 54 के सलमान को दी शादी करने की नसीहत तो एक्टर ने दिया ये मजेदार जवाब
मुंबई. सलमान खान के टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के 14वें सीजन से सारा गुरपाल का सफर खत्म हो गया है। सीनियर्स ने इस मामले में बात करते हुए कहा कि सारा में गेम में बेहतर करने की काबिलियत थी, लेकिन वो अपने आपको खुलकर अभिव्यक्त नहीं कर पाईं। वो आखिर तक समय मांगती रह गई लेकिन बिग बॉस हाउस में समय की कमी से तो सभी को जूझना पड़ता है। वो ये फैसला सुनकर काफी इमोशनल हो गई थी।

'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने सिद्धार्थ की शादी को लेकर कहा- 'सिद्धार्थ की शादी की डेट फिक्स हो गई है।' ये सुनकर सब हैरान रह जाते हैं।
सलमान खान की इस बात पर हिना खान पूछती हैं कि 'आखिर वो लड़की कौन है?' सलमान मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि 'बालिका वधू शो में सिद्धार्थ की शादी होने वाली है।'
हिना कहती हैं कि 'वो तो काफी एक्साइटेड थीं कि नए कपड़े पहनेंगी और मस्ती करेंगी।' इसके बाद सलमान कहते हैं, 'तो तुम कर लो न शादी।' हिना कहती हैं कि 'आप कर लो सर शादी।' सलमान कहते हैं कि 'अरे भई मेरी शादी करने की उम्र निकल गई है, मुझे नहीं करनी शादी।'
वहीं, शो के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के बीच तीखी बहस देखने को मिली। सिद्धार्थ ने कहा कि 'बिग बॉस 7' के बाद तुम्हें काम नहीं मिला, जिसके बाद बिग बॉस वालों ने तरस खाकर तुम्हें बुलाया है। इस बात पर गौहर खान रिएक्ट करते हुए कहती हैं कि तुम्हें नहीं पता गौहर क्या-क्या कर चुकी है।
गौहर फिर से सिद्धार्थ को कहती हैं कि जीत का इतना घमंड अच्छा नहीं है। हालांकि, सिद्धार्थ गौहर से अगली सुबह माफी मांगते हुए कहते हैं कि वो मजाक कर रहे थे। वहीं गौहर उन्हें कहती हैं कि उनकी बात सुनकर वो इमोशनल होने वाली थीं। सिद्धार्थ के अलावा एजाज खान और जान सानू के बीच भी गहमागहमी देखने को मिली।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।