- Home
- Entertainment
- TV
- तो इस वजह से बिग बॉस छोड़ना चाहते थे सलमान खान, जानें क्या थी वजह, फैंस से लगाव के चलते वापस लौटे
तो इस वजह से बिग बॉस छोड़ना चाहते थे सलमान खान, जानें क्या थी वजह, फैंस से लगाव के चलते वापस लौटे
टेलीविजन डेस्क : टीवी का सबसे मजेदार शो बिग बॉस (Bigg Boss 14) 3 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। इस बार 14 वें सीजन के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। साथ ही अपने फेवरेट स्टार और भाईजान सलमान खान को स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। लगभग हर सीजन में सलमान ने इस शो को बखूबी होस्ट किया है। उनका शो में आना, कंटेस्टेंट के साथ मस्ती - मजाक करना, उन्हें डांट लगाना फैंस को बेहद पसंद आता हैं। पर क्या आप जानते हैं एक वक्त ऐसा था जब सलमान खान ये शो छोड़ना चाहते थे। क्या थी वो वजह आइए आपको बताते हैं।

बिग बॉस का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। सिर्फ 2 दिन बाद 3 अक्टूबर से हर दिन आपके लिए ये शो जबरदस्त एंटरटेनमेंट लेकर आएगा।
हर बार की तरह इस बार भी बड़े पर्दे के भाईजान सलमान खान इस शो को होस्ट करने वाले हैं। हर बार शो के लिए सलमान खान की फीस एक चर्चा का विषय रहती है। सूत्रों के मुताबिक इस बार सलमान को 20 करोड़ रुपए 1 एपिसोड के लिए दिए जाएंगे। यानि पूरे सीजन के लिए लगभग 450 करोड़ उनकी फीस होगी।
बिग बॉस के जरिए मोटी कमाई करने वाले सलमान खान एक बार ये शो छोड़ना चाह रहे थे। जी हां एक वक्त ऐसा भी आ गया था जब सलमान खान को काफी ट्रोल किया जा रहा था।
ऐसा कहा जा रहा था कि सलमान खान कंटेस्टेंट्स की लाइफ में काफी इंटरफेयर करते हैं और जरूरत से ज्यादा राय देते हैं। इसी कारण वो एक बार फैंस के निशाने पर आ गए थे।
एक इंटरव्यू में सलमान ने बताया था कि टोलर्स से परेशान होकर वे बिग बॉस छोड़ना चाहते थे। उनके मुताबिक वे सभी को राह दिखाना चाहते हैं। जहां पर कोई गलत हो, तो उसे उस गलती के बारे में बताना चाहते हैं।
हालांकि इन आलोचनाओं के बावजूद भी वे इस शो से काफी प्यार करते हैं। उनका कहना हैं कि शो से जो प्यार मिलता है, वो उन्हें हमेशा वापस ले आता है। इसी वजह से वो शो को नहीं छोड़ पाए।
बता दें कि हर बार की तरह फिर सलमान खान शो को होस्ट करेंगे और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते दिखेंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।