- Home
- Entertainment
- TV
- सिर्फ 11 कंटेस्टेंट ही सलमान के विवादित शो में लेंगे एंट्री, 2 डॉग करेंगे घर की रखवाली, आएगा बड़ा ट्विस्ट
सिर्फ 11 कंटेस्टेंट ही सलमान के विवादित शो में लेंगे एंट्री, 2 डॉग करेंगे घर की रखवाली, आएगा बड़ा ट्विस्ट
मुंबई. टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 14 (bigg boss 14) का कुछ ही घंटों में प्रीमियर होने वाला है। शो को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। सलमान खान (salman khan ) के शो के मेकर्स हर सीजन में कोई न कोई जबरदस्त ट्विस्ट लेकर आते हैं, ताकी दर्शकों का उत्साह बना रहे। हर साल शो में 14-16 कंटेस्टेंट्स प्रीमियर के घर में एंट्री करते हैं। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स की मानें पहले दिन 11 कंटेस्टेंट्स की एंट्री होने की बात कही जा रही है। इसके अलावा शो में कई तरह के ट्विस्ट एंड टर्न्स भी देखने को मिलेंगे, जिनकी मेकर्स ने पहले से तैयारी कर रखी है।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक हर साल शो में 15-16 कंटेस्टेंट्स पहले दिन एंट्री करते हैं। कुछ वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स भी आते हैं, जिनकी बाद में एंट्री होती है। इस साल बिग बॉस 14 में टीम 15 कंटेस्टेंट्स को ही घर में एंट्री देगी।
बता दें कि एक्स कंटेस्टेंट्स के साथ पहले दिन 11 कंटेस्टेंट्स घर में भेजे जाएंगे। इसके बाद बाकी 4 सदस्यों को एक या दो सप्ताह के बाद एंट्री दी जाएगी। सभी की सरप्राइज एंट्री होगी, इसके लिए कई तरह के ट्विस्ट एंड टर्न्स भी प्लान किए गए हैं।
बिग बॉस 14 में एक्स कंटेस्टेंट्स हिना खान, गौहर खान और सिद्धार्थ शुक्ला भी नजर आएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सभी कंटेस्टेंट्स बिग बॉस के घर में दो वीक रहेंगे। मेकर्स ने एक्स कंटेस्टेंट्स के कई प्रोमो वीडियो भी जारी किए हैं, जिनमें वह अपने रुल्स बनाते दिख रहे हैं।
इस बार शो के नियमों में काफी फेर बदल किए गए हैं। नियमों के अलावा घर की डेकोरेशन और थीम भी हटकर बनाई गई है।
इस बार घर को चटक रंग और मैटेलिक लुक से यूनीक लुक दिया गया है। घर की पहरेदारी के लिए गार्ड्स के तौर पर दो कुत्तों के मैटेलिक डिजाइन तैयार किए गए हैं।
बिग बॉस के घर में इस बार गार्ड्स को लेकर बेहद दिलचस्प डिजाइन तैयार किया गया है। बिग बॉस की दुनिया का एंट्रेंस आंख के आकार का है। जहां दो बड़े-बड़े कुत्तों के मैटेलिक स्टैच्यू पहरेदार के तौर पर नजर आ रहे हैं।
इस सीजन में शो के कंटेस्टेंट्स को कई सुविधाएं दी जाएंगी। जिनमें स्पा, थिएटर, शॉपिंग और बाहर का खाना जैसी चीजें शामिल हैं।
खास बात यह है कि बिग बॉस हाउस में इस साल बीबी मॉल भी बनाया गया है। आपको बता दें कि बिग बॉस14 का पहला एपिसोड 3 अक्टूबर को रात 9 बजे टेलीकास्ट होगा।
शो में फाइनल हुए कंटेस्टेंट्स की सामने आई लिस्ट में सिंगर राहुल वैद्य, एजाज खान, निशांत मलकानी, जैस्मिन भसीन, नेहा शर्मा, पवित्रा पुनिया, नैना सिंह और सिंगर कुमार सानू का बेटा कुमार जानू के नाम शामिल हैं।
शो हर सोमवार से शुक्रवार रात साढ़े 10 बजे और शनिवार-रविवार रात 9 बजे कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जाएगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।