MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Imran Khan Hospital
US Iran sanctions
Mumbai Powai Assault Case
Hyderabad Aston Martin accident
News Pulse 10
Kal Ka Rashifal
Delhi fake CBI raid
Imran Khan hospital transfer
Ongole lift accident
Pakistan airlift
India Pakistan diplomatic row
Hyderabad principal murder
Bengaluru murder case
Awarapan 2 Box Office Collections
Beed hospital negligence
Twisha Sharma Case
Supreme Court ₹20 bribe case
India latest news
Aaj Ka Rashifal
Delhi Weather
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • 37 साल छोटी जसलीन मथारू संग अफेयर को लेकर सुर्खियों में आए थे अनूप जलोटा तो इन्होंने भी खूब किया एंटरटेन

37 साल छोटी जसलीन मथारू संग अफेयर को लेकर सुर्खियों में आए थे अनूप जलोटा तो इन्होंने भी खूब किया एंटरटेन

मुंबई. सलमान खान (salman khan) बिग बॉस (bigg boss) के नए सीजन के साथ एक बार फिर टीवी (tv) पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। बिग बॉस 14 का पहला एपिसोड 3 अक्टूबर को ऑनएयर होने वाला है। शो को लेकर फैन्स में अच्छा खासा क्रेज है तो मेकर्स टेंशन में भी नजर आ रहे हैं। दरअसल, मेकर्स शो को पॉपुलर बनाने में हर संभव कोशिश कर रहे हैं। वैसे, शो शुरू होने से पहले ही बिग बॉस के नए सीजन की घर की फोटोज भी लीक हो चुकी है। फोटोज को देखकर कहा जा सकता है कि इस बार भी बिग बॉस का घर अंदर से बेहद आलीशान होगा। वैसे, बिग बॉस में हर फील्ड से कलाकारों को शामिल किया जाता है। शो में सिंगर्स ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया है। इस बार सिंगर्स को शो में शामिल किया गया है।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Sep 26 2020, 10:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

इस सीजन में सिंगर राहुल वैद्य शिरकत करने वाले हैं। वहीं, जान कुमार सानू भी शो में नजर आने वाले हैं। बिग बॉस हाउस में दो सिंगर्स अपनी सिंगिंग के जरिए फैंस का मनोरंजन करेंगे। इससे पहले भी सिंगर्स सलमान के शो में जलवा बिखेरे चुके हैं। इनमें से सबसे पॉपुलर नाम है 67 साल के अनूप जलोटा का।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
211

बिग बॉस 12 में बिहार के सिंगर दीपक ठाकुर ने भी पार्टिसिपेट किया था। बिग बॉस में आने से पहले दीपक की लोकप्रियता बस बिहार तक ही सीमित थी लेकिन रियलिटी शो का हिस्सा बनने के बाद दीपक काफी पॉपुलर हो गए। दीपक ने अपनी सिंगिंग से लोगों को खूब एंटरटेन किया था। इतना ही नहीं उनकी बोली और हाजिर जवाबी भी लोगों को खूब पसंद आई थी। 

311

हरियाणा की सिंगर सपना चौधरी ने बिग बॉस 11 में पार्टिसिपेट किया था। बेबाक सपना ने शो में जलवा बिखेरा था। आज सपना बड़ी स्टार हैं। वे कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं।

411

बिग बॉस 12 में जसलीन मथारू अपने गुरु अनूप जलोटा के साथ नजर आई थीं। दोनों की जोड़ी ने तब सनसनी मचाई जब उन्होंने अपने रिश्ते में होने की बात कही थी। हालांकि, ये सब एक पब्लिसिटी स्टंट था। शो में अनूप जलोटा अपनी शिष्या जसलीन को कई बार रियाज भी करते दिखे थे।

511

पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से फेमस शहनाज गिल को बिग बॉस 13 में काफी अटेंशन मिली। शहनाज पेशे से  सिंगर हैं। बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद उनकी किस्मत बदल गई। शहनाज शो खत्म होने के बाद कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं।

611

पंजाबी की एक और सिंगर हिमांशी खुराना ने सीजन 13 में शिरकत की थी। हिमांशी कई पंजाबी म्यूजिक वीडियोज में नजर आई हैं। उन्होंने कई हिट गाने भी दिए हैं। बिग बॉस के मंच ने हिमांशी को देशभर में पॉपुलर बनाया। 

711

आपको बता दें कि अनूप जलोटा जहां अपने भजनों से फेमस हैं वहीं, बिग बॉस 12 के घर में खुद से 37 साल छोटी जसलीन मथारू के साथ उड़ी अफेयर की खबरों को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहे हैं। शो में जसलीन के साथ अनूप की केमिस्ट्री भी देखने लायक थी। उन्होंने अपने भजन और गायिकी से कंटेस्टेंट्स ही नहीं बल्कि फैंस को भी एंटरटेन किया था। हालांकि, शो में उनकी जर्नी ज्यादा बड़ी नहीं रही थी।

811

सिंगर और एक्टर अली कुली मिर्जा ने बिग बॉस सीजन 8 में पार्टिसिपेट किया था। अली कुली मिर्जा कई म्यूजिक वीडियो में दिखे हैं। वे एक शानदार सिंगर हैं। अली ने बॉलीवुड मूवीज में भी काम किया है।

911

कोरोना को देखते हुए हर हफ्ते कंटेस्टेंट्स का कोविड 19 टेस्ट होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो शो में हिस्सा लेने वाले सभी कंटेस्टेंट्स अभी क्वारंटीन में हैं। साथ ही उनका कोरोना टेस्ट भी किया जाएगा।

1011

शो में शामिल होने वाले को शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट, एक छोटा थिएटर जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। यह सुविधाएं पिछले हर सीजन से एकदम अलग हैं। मेकर्स का मानना है कि इस पूरे लॉकडाउन में लोगों ने शॉपिंग करने, बाहर खाना खाने और सिनेमाघरों में फिल्में देखने का आनंद नहीं लिया है। इस वजह से कंटेस्टेंट के लिए ये सारी सुविधाएं बिग बॉस के घर में ही होंगी।

1111

सलमान बिग बॉस के नए सीजन के लिए कुल 450 करोड़ रुपए फीस के तौर पर वसूलने वाले है। इस हिसाब से मेकर्स एक एपिसोड के लिए सलमान को 20 करोड़ रुपए देंगे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में ‘नागिन’ की एंट्री? मौनी रॉय समेत इन सेलेब्स के नाम चर्चा में
Recommended image2
Friday OTT Release: वीकेंड पर मिलेगा भरपूर एंटरटेनमेंट, शुक्रवार को आ रहीं ये 5 फ़िल्में- 2 सीरीज
Recommended image3
श्वेता तिवारी के घर कोल्ड ड्रिंक डिलीवरी के साथ पहुंचा बिन बुलाया मेहमान, वायरल हुआ वीडियो
Recommended image4
रुपाली गांगुली ने लद्दाख में Gen Z के नाम पर हंगामा करने वाली लड़की लताड़ा, बोलीं- ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
Recommended image5
सलमान खान की शर्ट फटते ही बदली झंडू कुमार की जिंदगी, कैसे पोलियो को मात देकर बने मेडलिस्ट?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved