- Home
- Entertainment
- TV
- निकाह वाले दिन दुल्हन के जोड़े में पति के लिए मेकअप आर्टिस्ट बनीं गौहर, शादी के लिए किया तैयार
निकाह वाले दिन दुल्हन के जोड़े में पति के लिए मेकअप आर्टिस्ट बनीं गौहर, शादी के लिए किया तैयार
मुंबई. टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 7 की विनर रह चुकी एक्ट्रेस गौहर खान ने अपने लाइफटाइम ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार से क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को शादी कर ली। कपल की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं, जिसमें उनकी जोड़ी देखते ही बन रही है। कपल इतना खूबसूरत लग रहा है कि इनकी तारीफ जितनी की जाए उतनी कम है। अब ऐसे में उनका इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो जैद को तैयार करती दिख रही हैं। पति को निकाह के लिए एक्ट्रेस ने खुद किया तैयार...

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में देखने के लिए मिल रहा है कि वो खुद दुल्हन के गेटअप में पति जैद को शादी के लिए तैयार कर रही हैं। इसमें वो 11 साल छोटे जैद का मेकअप करते दिखाई दे रही हैं। इसके बाद खुद एक्ट्रेस भी आइने के सामने अपना लुक संवारती नजर आ रही हैं।
गौहर-जैद का ये प्यार भरा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शादी में जैद और गौहर ने क्रीम कलर का मैचिंग आउटफिट्स पहना हुआ था। इनका लुक एक-दूसरे को कॉम्प्लीमेंट कर रहा था।
गौहर के ब्राइडल लुक की बात की जाए तो उन्होंने इस दौरान सिर पर दुपट्टा, गोल्डन-क्रीम शरारा के साथ हैवी जूलरी कैरी किया था। उनका ये लुक हर तरफ छाया हुआ था।
वहीं, जैद दरबार भी दूल्हे के लुक में काफी हैंडसम दिख रहे थे। निकाह सेरेमनी से पहले दोनों कैमरे के सामने खूब सारे पोज दिए थे। दोनों ने अपने निकाह की खुशी में मीडिया कर्मियों के बीच मिठाइयां भी बांटी।
इतना ही नहीं निकाह के बाद गौहर और जैद के रिसेप्शन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आईं। रिसेप्शन में एक्ट्रेस ने गोल्डन एंड मरून कलर की ड्रेस पहनी थी। वहीं, जैद ब्लैक शेरवानी में कमाल के लग रहे थे।
बता दें, गौहर और जैद का निकाह मुंबई स्थित आईटीसी ग्रैंड मराठा में हुआ। कपल के वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड और टीवी जगत के जाने-माने सेलिब्रिटीज ने शिरकत की।
इनके वेडिंग रिसेप्शन में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली जैसे सितारे पहुंचे थे। जैद के पापा सिंगर इस्माईल दरबार संग संजय लीला भंसाली की तस्वीरें सामने आई।
गौरतलब है कि गौहर और जैद की पहली मुलाकात ग्रोसरी स्टोर में हुई थी। यहीं से दोनों की दोस्ती हुई ही और लॉकडाउन में ही इनका दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदल गया था।
मिठाई बाटते हुए जैद दरबार।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।