MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flash Flood 2026
Nepal Flood Video
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • Bigg Boss के अब तक के विनर्स: कोई इस दुनिया में नहीं तो किसी को आया ब्रेन स्ट्रोक, जाने कहां है ये 14 विजेता

Bigg Boss के अब तक के विनर्स: कोई इस दुनिया में नहीं तो किसी को आया ब्रेन स्ट्रोक, जाने कहां है ये 14 विजेता

मुंबई। बिग बॉस (Bigg Boss 15)  आज (2 अक्टूबर) से शुरू हो रहा है। शनिवार रात 9 बजे इसका प्रीमियर एपिसोड ऑनएयर होगा। सलमान इसके प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग के लिए काफी पहले ही मुंबई लौट चुके हैं। वे ऑस्ट्रिया में टाइगर 3 (Tiger 3) की शूटिंग कर रहे थे। खबर है कि शो में बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss Ott) के कंटेस्टेंट भी शामिल होंगे। है। इस बार शो में करीब 13 कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे। बता दें कि पिछले सीजन यानी बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक बनी थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिग बॉस के अब तक के विनर कौन-कौन हैं और कहां हैं? 

6 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Oct 02 2021, 01:25 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
114

रुबीना दिलैक (विनर-सीजन 14) (2020-21)
टीवी सीरियल शक्ति : अस्तित्व के अहसास की में छोटी बहू का रोल कर फेमस हुईं रुबीना दिलैक ने बिग बॉस सीजन 14 में पार्टिसिपेट किया और इसकी विनर बनीं। इस शो में उनके पति अभिनव शुक्ला भी साथ थे। बता दें कि रुबीना इन दिनों कुछ म्यूजिक वीडियोज में काम कर रही हैं। हाल ही में वो मरजानेया, गलत, तुमसे प्यार है और भीग जाऊंगा में नजर आ चुकी हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
214

सिद्धार्थ शुक्ला (विनर-सीजन 13) (2019-20)
बिग बॉस सीजन 13 की विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला का पिछले महीने 2 सितंबर को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वो महज 40 साल के थे। सिद्धार्थ कुछ दिनों पहले ही शहनाज गिल के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आए थे। सिद्धार्थ ने सोना-सोना, दिल को करार आया, भुला दूंगा और रेशम का रुमाल जैसे म्यूजिक वीडियो में काम किया था। इसके साथ ही वो वेब सीरिज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' में भी दिखे थे।  

314

दीपिका कक्कड़ (विनर-सीजन 12) (2018) 
बिग बॉस के सीजन 12 की विनर बनने के बाद दीपिका कक्कड़ 'नच बलिए' सीजन 9 में बतौर गेस्ट नजर आई थीं। इसके अलावा वो लॉकडाउन से पहले टीवी सीरियल 'कहां हम कहां तुम' में नजर आ रही थीं। इसमें दीपिका सोनाक्षी रस्तोगी का किरदार निभा रही हैं।

414

शिल्पा शिंदे (विनर-सीजन 11) (2017-18) 
बिग बॉस की विनर बनने के बाद शिल्पा शिंदे ने वेब शो 'जियो धन धना धन' में सुनील ग्रोवर के साथ काम किया। इसके साथ ही 'एंटरटेनमेंट की रात' में भी नजर आईं। शिल्पा को आखिरी बार टीवी शो 'कानपुर वाले खुरानाज' में देखा गया था। इसके साथ ही वो वेब सीरिज 'पौरुषपुर' में भी काम कर चुकी हैं। वो जल्द ही फिल्म 'राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला' में नजर आने वाली हैं।

514

मनवीर गुर्जर (विनर- सीजन 10) (2016-17) 
'बिग बॉस' 10 में बतौर कॉमनर एंट्री लेने वाले मनवीर गर्जुर ने रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी हिस्सा लिया था, लेकिन इस शो में वो ज्यादा दूर तक नहीं जा सके थे। फिलहाल, मनवीर के पास कोई दूसरा प्रोजेक्ट नहीं है।

614

प्रिंस नरुला (विनर-सीजन 9) (2016)
'बिग बॉस' सीजन 9 के विनर प्रिंस नरुला थे। प्रिंस एमटीवी रोडीज के भी विनर रह चुके हैं। प्रिंस ने अक्टूबर, 2018 में युविका चौधरी से शादी की थी। उन्हें आखिरी बार 'नच बलिए' सीजन 9 में देखा गया था और वो इस सीजन के विनर भी रहे।
 

714

गौतम गुलाटी (विनर-सीजन 8) (2014-15) 
गौतम गुलाटी 'बिग बॉस' के सीजन 8 के विनर रहे थे। बिग बॉस के घर में रहकर गौतम ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। शो जीतने के बाद उन्हें कई ऑफर मिले थे। उन्होंने फिल्म 'अजहर' में काम किया था। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'बहन होगी तेरी' में देखा गया था। फिलहाल, उनके पास अभी के ऑफर्स की कोई जानकारी नहीं है।

814

गौहर खान (विनर-सीजन 7) (2013)
कई फिल्मों और वीडियो सॉन्ग का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस गौहर खान 'बिग बॉस' के सीजन 7 की विनर रही थीं। 2017 में आई फिल्म 'बेगम जान' में नजर आई थीं। गौहर आखिरी बार टीवी सीरीज 'द ऑफिस' में देखी गई थीं। इसके साथ ही वो टीवी शो 'गठबंधन' में बतौर गेस्ट नजर आई थीं। गौहर ने कुछ महीनों पहले ही इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार से शादी कर ली है। वो जल्द ही कुछ वेब सीरिज में नजर आएंगी। 
 

914

उर्वशी ढोलकिया (विनर-सीजन 6) (2012-13)
फिल्मों के अलावा कई टीवी शोज में हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया 'बिग बॉस' सीजन 6 की विनर रही थीं। उर्वशी आखिरी बार डांस पार्टनर अनुज सचदेवा के साथ रिएलिटी शो 'नच बलिए' के सीजन 9 में नजर आई थीं।
 

1014

जूही परमार (विनर - सीजन 5) (2012)
कई पॉपुलर टीवी शोज का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस जूही परमार 'बिग बॉस' के सीजन 5 की विनर रही थीं। दो सालों से पति सचिन श्रॉफ से अलग रह रही हैं। उनका पिछले साल जुलाई में तलाक हो गया था। जूही आखिरी बार टीवी सीरिज 'तंत्र' में नजर आई थीं। इसके बाद से जूही के पास कोई काम नहीं है।

1114

श्वेता तिवारी (विनर - सीजन 4) (2011)
बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी बिग 'बॉस सीजन' 4 की विनर रही थीं। वो 2016 में नेपाली फिल्म 'त्रिनेत्रा' और टीवी सीरियल 'बेगुसराय' में नजर आई थीं। श्वेता फिलहाल टीवी शो 'मेरे डैड की दुल्हन' में नजर आ रही हैं। इसके अलावा वो वेब सीरीज 'हम तुम और देम' में भी नजर आई थीं। श्वेता तिवारी हाल ही में खतरों के खिलाड़ी में नजर आई थीं। फिलहाल उनकी तबीयत ठीक नहीं है, जिसके चलते वो अस्पताल में हैं। 

1214

विंदू दारा सिंह (विनर-सीजन 3) (2009-10)
दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह (vindu Dara Singh) ने कई फिल्मों मे काम किया है। इसके साथ ही वो कई शोज में भी नजर आ चुके हैं। विंदु 'बिग बॉस' सीजन 3 (Bigg Boss 3) के विनर रहे। वो आखिरी बार 2014 में आई फिल्म 'जट जैम्स बॉन्ड' में नजर आए थे। विंदु ने पत्नी डीना उमारोवा के साथ 'नच बलिए 9' (Nach baliye 9) में पार्टिसिपेट किया था। हालांकि, वो इससे एलिमिनेट हो गए थे।

1314

आशुतोष कौशिक (विनर - सीजन 2) (2008)
आशुतोष कौशिक (Ashutosh kaushik) ने टीवी सीरियल के अलावा फिल्मों में भी काम किया है। इनमें 'लाल रंग' (laal rang) (2016), 'जिला गाजियाबाद' (zila gaziabad) (2013), 'शॉर्टकट रोमियो' (Shortcut Romio) (2013) जैसी फिल्में शामिल हैं। फिलहाल, वो सहारनपुर, यूपी में अपनी ज्वैलरी शॉप चला रहे हैं।

1414

राहुल रॉय (विनर-सीजन 1) (2006-07)
सुपरहिट फिल्म 'आशिकी' से डेब्यू करने के बाद भी राहुल रॉय का करियर फ्लॉप रहा। पहले सीजन के विनर राहुल की पिछली फिल्म 2017 में आई '2016 The End' थी। राहुल रॉय ने नवंबर, 2017 में पॉलिटिक्स ज्वॉइन की। 52 साल के राहुल कुछ दिनों पहले कारगिल में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तभी उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ। इसके बाद उन्हें 40 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। फिलहाल राहुल रॉय घर पर ही म्यूजिक थैरेपी ले रहे हैं। 
 

ये भी पढ़ें- Bigg Boss के अब तक के विनर्स: कोई इस दुनिया में नहीं तो किसी को आया ब्रेन स्ट्रोक, जाने कहां है ये 14 विजेता

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 15: जंगल जैसा गार्डन, बोलते पेड़ और बहुत कुछ, अंदर से ऐसा दिखता है सलमान खान के विवादित शो का घर

ये भी पढ़ें- इसलिए 2 साल बाद ऐश्वर्या राय जा पाई देश के बाहर, काले कपड़ों में बेटी और पति अभिषेक बच्चन संग आई नजर

ये भी पढ़ें- गोविंदा की पत्नी ने खराब बहू क्या कहा कश्मीरा शाह के तन-बदन में लगी आग, फिर ऐसे दिखाया अपना असली रंग

ये भी पढ़ें- छोटी निकर में मोटे-मोटे पैर दिखाती नजर आई करीना कपूर, हाथ में मग और गॉगल लगाए यहां दिखी, ये भी हुए स्पॉट

ये भी पढ़ें- किन्नर बहू ने लाल बिकिनी में समुंदर किनारे लगाई आग, अपनी कातिलाना अदाओं से किया सभी को घायल, PHOTOS

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
इंडियन आइडल के विनर्स कहां हैं अब? 16 सीजन में से कितनों को मिला इंडस्ट्री में काम? 2 की हो चुकी मौत
Recommended image2
73 की उम्र में 34 साल छोटी बीवी लाएंगे अनूप जलोटा? चौथी शादी की ख़बरों पर तोड़ी चुप्पी
Recommended image3
'उन लोगों ने छोड़ दिया एक-दूसरे को', गोविंदा-सुनीता आहूजा के तलाक की ख़बरों पर भड़कीं बहू कश्मीरा
Recommended image4
'जबरन धर्म परिवर्तन...' हिमांशी खुराना ने असीम रियाज के 'चांस' वाले बयान पर दिया मुंहतोड़ जवाब
Recommended image5
देश के 10 सबसे विवादित ऐड, जिनके सामने ही फूटा लोगों का गुस्सा, 4 तो बैन तक हुए
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved