- Home
- Entertainment
- TV
- किसी ने 12 तो किसी ने घटाया 22 किलो वजन, कोरोना काल में Fat से फिट हुए ये 8 Celebs
किसी ने 12 तो किसी ने घटाया 22 किलो वजन, कोरोना काल में Fat से फिट हुए ये 8 Celebs
मुंबई। बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिन्होंने कोरोना काल के दौरान अपनी फिटनेस पर खासा ध्यान दिया। इतना ही नहीं, इन सेलेब्रिटीज ने न सिर्फ अपना वजन 12 से 22 किलो तक घटाया, बल्कि खुद को फैट से फिट भी किया। इन सेलेब्स में बिग बॉस कंटेंस्टेंट रहीं शहनाज गिल से लेकर बालिका वधू की एक्ट्रेस अविका गौर तक कई सेलेब्रिटी के नाम हैं। इस पैकेज में जानते हैं किन-किन स्टार्स ने कोरोना में खुद को Fat से किया Fit.

शहनाज गिल :
शहनाज गिल ने बताया था कि मार्च 2020 में उनका वजन 67 किलो तक पहुंच गया था। इसके बाद उन्होंने बिग बॉस से निकलते ही सिर्फ 6 महीने में अपना 12 किलो वजन कम किया। इसके लिए वर्कआउट के साथ-साथ स्ट्रिक्ट डाइट भी फॉलो की। शहनाज ने बताया था कि वो दिन में 2 चपाती और मूंग दाल खाती थीं। रात को तो बहुत हल्का या फिर कभी-कभी कुछ भी नहीं खाती थीं। अब शहनाज 55 किलो की हैं।
कपिल शर्मा :
कपिल शर्मा का वजन भी एक समय काफी बढ़ गया था। इसके बाद उन्होंने अपनी डाइट पर कंट्रोल करने के साथ ही वर्कआउट पर फोकस किया। इससे उनका वजन 11 किलो तक कम हो गया। बता दें कि अर्चना पूरन सिंह ने कपिल शर्मा शो का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो बता रहे थे कि एक समय वो 92 किलो के थे लेकिन अब 81 के हो गए हैं।
आशिका भाटिया :
एक्ट्रेस आशिका ने भी काफी वजन कम किया है। इस बारे में उन्होंने कहा था कि वजन कम करने के लिए उन्होंने कोई डायट फॉलो नहीं की थी, बल्कि कुछ समय के लिए उनके साथ ऐसा हुआ कि उन्हें भूख नहीं लगती थी। इसी वजह से उनका वजन कम हो गया।
जान कुमार सानू :
कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू 2020 में बिग बॉस में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। उस वक्त उनका वजन 92 किलो तक पहुंच गया था। हालांकि, बाद में उन्होंने वर्कआउट और डाइट पर ध्यान दिया और अपना वजन 22 किलो तक कम किया। अब जान कुमार सानू बिल्कुल फिट हैं।
कश्मीरा शाह :
आरती सिंह की भाभी और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने भी अपना काफी वजन कम किया है। कश्मीरा ने लॉकडाउन के दौरान करीब 14 किलो वेट लूज किया था। इसके बाद कश्मीरा शाह ने कई ग्लैमरस फोटोशूट भी कराए थे।
अविका गौर :
बालिका वधू फेम एक्टर अविका गौर ने भी अपना वजन कम किया है। कुछ महीनों पहले अविका ने अपने वेट लॉस की कहानी शेयर करते हुए बताया था कि उन्हें लगता था कि वो बेस्ट शेप में नहीं है और इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और अपना वजन 13 किलो कम किया। अविका ने आगे लिखा था- मुझे याद है साल भर पहले एक रात मैं खुद को आईने में देखकर रो पड़ी थी। मोटी बांह, पैर और थुलथुल पेट। इसके बाद मैंने तय कर लिया कि वजन कम करके ही रहूंगी। फिर मैंने अपनी डाइट कंट्रोल करने के साथ ही वर्कआउट शुरू किया। ऐसा करने में मुझे काफी तकलीफ भी हुई लेकिन मैंने तय कर लिया था कि अब शेप में आकर ही रहूंगी।
सलोनी डैनी :
कॉमेडी सर्कस महासंग्राम में गंगूबाई (Gangubai) का रोल निभाकर फेमस हुईं सलोनी (Saloni) हाल ही में अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में रहीं। सलोनी ने लॉकडाउन के दौरान अपना वजन 22 किलो तक घटा लिया है। मोटापे को लेकर मजाक उड़ाने वालों से तंग आकर सलोनी ने खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत की है। सलोनी के मुताबिक, जब लॉकडाउन शुरू हुआ तो मैं घर पर खूब खाती थी। उस वक्त मेरा वजन 80 किलो तक पहुंच गया था। इसके बाद मैंने वर्कआउट के साथ डायट प्लान फॉलो किया। अब मैं 58 किलो की हो गई हूं।
आरती सिंह :
गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह भी अपने ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से चर्चा में थीं। आरती सिंह ने लॉकडाउन के दौरान अपना वजन 5 किलो कम किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।