परफॉर्म करते स्टेज पर कॉमेडियन की मौत, लोग परफॉर्मेंस समझ बजाते रहे तालियां
भारतीय मूल के कॉमेडियन मंजूनाथ नायडू की दुबई में परफॉर्मेंस के दौरान मौत
13

दुबई। भारतीय मूल के स्टैंडअप कॉमेडियन मंजूनाथ नायडू की स्टेज पर परफॉर्म के दौरान मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक मंजूनाथ दुबई में ऑडियंस से खचाखच भरे हॉल में परफार्म कर रहे थे कि तभी उन्हें अचानक घबराहट हुई और वो स्टेज पर ही गिर पड़े।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

23
खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 36 साल के मंजूनाथ बीते शुक्रवार दुबई के होटल अल बरशा में परफॉर्म करने पहुंचे थे। शो खत्म होने ही वाला था कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया और हाई लेवल एंग्जाइटी के कारण वो जमीन पर गिर गए। मंजूनाथ के शो के बीच गिरने के दौरान ऑडियंस को लगा कि वो अब भी परफॉर्म ही कर रहे हैं लेकिन जब कुछ देर तक मंजूनाथ की बॉडी में कोई मूवमेंट नहीं हुई तो पता चला कि वो अब इस दुनिया में नहीं रहे। मंजूनाथ के इस तरह अचानक चले जाने से उनके करीबी और फैन्स गहरे सदमे में हैं।
33
कहानियां सुनाते हुए अचानक गिर पड़े मंजूनाथ... मंजूनाथ के करीबी मिरादाद ने खलीज टाइम्स को बताया कि शो के आखिरी मोमेंट में मंजूनाथ कहानियां सुना रहे थे, जो उनके पिता और परिवार से जुड़ी थीं। हर कोई बहुत खुश था। थोड़ी ही देर के बाद वो स्टेज पर गिर गए। हर कोई स्टेज की तरफ दौड़ा। उसने हमारे हाथों में आखिरी सांस ली। मेडिकल ट्रीटमेंट 20 मिनट के अंदर मिल गया था पर हम उन्हें बचा नहीं सके।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos