- Home
- Entertainment
- TV
- पुराने दिनों की बेबसी को याद कर रो पड़ती है कॉमेडी क्वीन, कभी पेट में ही मार देना चाहती थी मां
पुराने दिनों की बेबसी को याद कर रो पड़ती है कॉमेडी क्वीन, कभी पेट में ही मार देना चाहती थी मां
मुंबई. 'द कपिल शर्मा शो' में कम्मो बुआ का रोल प्ले करने वाली लाफ्टर क्वीन भारती सिंह आज यानी की 3 जुलाई को अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अक्सर शोज में वो सभी को गुदगुदाते नजर आती हैं। लोग उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद भी करते हैं। आज वो जिस मुकाम पर हैं उसके पीछे के उनके संघर्ष के बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। ऐसे में भारती के जन्मदिन के मौके पर उनके जीवन से जुड़ी कुछ चौंकाने वाली बातें बता रहे हैं।

भारती सिंह अमृतसर पंजाब की रहने वाली हैं। वो जब महज 2 साल की थीं तो उनके सिर से पिता का साया उठ गया था। भारती के पिता नेपाली थे और मां पंजाबी। जब भारती के पिता अपने पीछे तीन बच्चों और अपनी पत्नी को छोड़ गए थे। भारती की मां ने ही बहुत संघर्ष करते हुए अपने तीनों बच्चों को पाला था।
भारती ने एक रियलिटी शो में इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो कोई मन्नत वाला बच्चा नहीं थीं। वो कुल तीन भाई बहन हैं जिनमें उनके बड़ी बहन और भाई भी हैं। भारती ने बताया ता कि जब मां को पता चला कि उनके पेट में बेटी है तो वह उन्हें पैदा नहीं करना चाहती थीं।
भारती सिंह की मां ने बहुत सारी दवाइयां और जड़ी बूटियां खाईं, वो पैरों के बल बैठ जाया करती थीं और बहुत सारा काम करती थीं कि किसी तरह वो उन्हें अबॉर्ट कर सकें।
भारती ने बताया था कि आज जब उनकी मां उन्हें इस बारे में बताती हैं तो उनकी आंखें नम हो जाती है। उनकी मां उनसे कहती हैं कि जिस लड़की ने हमें दुनिया दिखाई और हमारे लिए सब किया। वो उसके लिए ऐसा करना चाहती थी। भारती ने बताया कि उनकी मां कभी-कभी उन चीजों के लिए उनसे बहुत सॉरी बोलती हैं।
भारती ने बताया कि उनके पिता के जाने के बाद कई बार लोग उनके घर पर आकर उधार दिए पैसों के लिए उनकी मां को गालियां दिया करते थे, जिसका उन्हें बहुत दुख होता था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।