- Home
- Entertainment
- TV
- गोपी बहू के साथ दिखी 'रसोड़े में कौन था' पूछने वाली कोकिलाबेन, सेट से सामने आईं सास-बहू की फोटो
गोपी बहू के साथ दिखी 'रसोड़े में कौन था' पूछने वाली कोकिलाबेन, सेट से सामने आईं सास-बहू की फोटो
मुंबई। टीवी के पॉपुलर शो 'साथ निभाना साथिया' (Saath Nibhana Saathiya) का एक सीन पिछले दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। एक्ट्रेस रूपल पटेल (Rupal Patel), रुचा हसबनीस और जिया मानेक के बीच हुई चर्चा 'रसोड़े में कौन था' (Rasode mein kaun tha) पर म्यूजिक क्रिएटर यशराज मुखाते ने ऐसा रैप सॉन्ग बनाया कि फिर हर किसी की जुबान पर बस यही था।

इस वीडियो के पॉपुलर होने के बाद अब शो की मेकर रश्मि शर्मा ने इसका दूसरा सीजन बनाने का फैसला किया है। शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसी बीच, सेट से देवोलीना यानी गोपी बहू ने कोकिलाबेन के साथ अपनी रीयूनियन की तस्वीरें शेयर की हैं।
शो की लीड एक्ट्रेस गोपी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्जी और कोकिलाबेन यानी रूपल पटेल एक बार फिर शो में एक साथ नजर आने वाली हैं।
देवोलीना ने रूपल पटेल के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'स्वागत नहीं करोगे हमारा'। फोटो में रूपल और देवोलीना बेहद खुश नजर आ रही हैं।
देवोलीना इससे पहले भी सेट से फोटो शेयर कर चुकी हैं। हालांकि इस बार सीरियल में उनका लुक काफी बदला-बदला नजर आ रहा है। वो एक सशक्त बहू के तौर पर नजर आ रही हैं।
वहीं रूपल पटेल एक बार फिर शो में कोकिलाबेन का ही किरदार निभा रही हैं। रूपल पटेल का डायलॉग 'रसोड़े में कौन था' पिछले दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
इस वायरल वीडियो के बाद जनता ने इस शो को दोबारा देखने की डिमांड की। इसके कुछ ही दिन बाद शो मेकर्स ने साथ निभाना साथिया 2 का ऐलान कर दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो नवरात्रि के मौके पर यह सीरियल लांच हो सकता है।
बता दें कि साथ निभाना साथिया सीरियल में देवोलीना से पहले जिया मानेक शो की गोपी बहू थीं। बाद में देवोलीना ने उन्हें रिप्लेस कर दिया था। अब दूसरे सीजन में भी जिया मानेक की जगह देवोलीना को ही दोबारा गोपी बहू का रोल दिया गया है।
एक इंटरव्यू के दौरान कोकिलाबेन उर्फ रूपल पटेल ने कहा कि इस बार भी रसोड़े में कई ड्रामे होंगे। रूपल के मुताबिक, जब मुझे मेकर्स की तरफ से सीजन 2 के लिए फोन आया तो मैं काफी एक्साइटेड हो गई। पहला सीजन 7 साल तक चला और अब जब दूसरे सीजन के साथ हम लौट रहे हैं तो लोगों की उम्मीदें भी काफी बढ़ गई होंगी।
रूपल पटेल के मुताबिक, पिछले सीजन के मुकाबले इस बार कोकिलाबेन का किरदार थोड़ा अलग नजर आएगा। आमतौर पर ऐसा किरदार स्क्रीन पर देखने को नहीं मिलता है। इस किरदार को दो अलग-अलग स्वभाव की बहुओं को साथ लेकर चलना है तो इस किरदार को मजबूत बनाने की बहुत जरूरत है।
कोकिलाबेन अब एक आइकॉनिक किरदार बन चुकी हैं इसीलिए उसकी बड़ी बिंदी, काजल और बालों का जूड़ा तो वैसे ही रहेगा लेकिन कैरेक्टर में थोड़ी और कठोरता नजर आएगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।