- Home
- Entertainment
- TV
- गोदभराई में पति के कान खींचती नजर आई ये TV एक्ट्रेस, बच्चा होने के बाद लेगी 7 फेरे, PHOTOS
गोदभराई में पति के कान खींचती नजर आई ये TV एक्ट्रेस, बच्चा होने के बाद लेगी 7 फेरे, PHOTOS
मुंबई। पॉपुलर टीवी सीरियल 'देवों के देव महादेव' की एक्ट्रेस पूजा बनर्जी (Puja Banerjee) प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में पूजा का बेबी शॉवर (गोदभराई) हुआ, जिसमें उनके दोस्तों ने एक्ट्रेस को बड़ा सरप्राइज दिया। इस दौरान पूजा बनर्जी के दोस्तों ने गुब्बारों की मदद से नकली बेबी बंप बनाकर जमकर पोज दिए। इस दौरान पूजा बनर्जी पति कुणाल वर्मा (Kunal Verma) के कान खींचती नजर आईं।

पूजा बनर्जी की बेबी शॉवर पार्टी में पहुंचे सभी दोस्तों ने उन पर खूब प्यार बरसाया। बेबी शॉवर पार्टी के दौरान पूजा बनर्जी ने जमकर फोटो खिंचवाई और दोस्तों का प्यार देखकर उनकी खुशी का कोई भी ठिकाना नहीं था।
पूजा बनर्जी के बेबी शॉवर के लिए पति कुणाल वर्मा उनके लिए थीम केक लेकर आए थे। बेबी शॉवर की मस्ती के बीच पूजा बनर्जी ने कुणाल वर्मा के साथ खूब मस्ती की है। इस दौरान एक बार फिर से इस क्यूट कपल की बॉन्डिंग देखने को मिली है।
फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' की एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने इसी साल की शुरुआत में कुणाल वर्मा के साथ कोर्ट मैरिज की थी। पूजा 15 अप्रैल को धूमधाम से शादी करने वाली थीं लेकिन कोरोना लॉकडाउन की वजह से वो ऐसा नहीं हो पाया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूजा बनर्जी और उनके पति कुणाल वर्मा अब बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं। उनका कहना है कि अब बच्चा होने के बाद ही दोनों पारंपरिक तौर पर 7 फेरे लेंगे।
पहले बच्चे को लेकर एक इंटरव्यू में बातचीत करते हुए पूजा ने कहा, कुणाल और मैं अब इस रिश्ते को एक खूबसूरत फेज में ले जाने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। मैं बेहद खुश हूं और अपना पर्सनल टाइम एन्जॉय कर रही हूं। यहां तक कि अप्रैल से अब तक मैं अपने घर से बाहर नहीं निकली हूं।
पूजा ने अपनी पारंपरिक शादी को लेकर कहा, 'शादी को लेकर हमने कई सपने संजोए थे और काफी कुछ पहले से ही प्लान कर रखा था। लेकिन इस कोरोना ने सबकुछ बिगाड़ दिया।
पूजा ने आगे कहा कि अब जबकि हमारा बच्चा इस दुनिया में आ जाएगा तो मैं ट्रेडिशनलत तरीके से शादी करके कुणाल के साथ फेरे लेना चाहती हूं।
बता दें कि पूजा और कुणाल इस साल 15 अप्रैल को धूमधाम से शादी करने वाले थे। लेकिन लॉकडाउन की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। बाद में दोनों ने शादी के लिए जमा किए हुए पैसे गरीब और जरूरतमंद लोगों में बांट दिए।
पॉपुलर शो 'देवों के देव...महादेव' में पार्वती का किरदार निभाकर फेमस हुई एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने 2008 में टीवी शो 'कहानी हमारे महाभारत की' से करियर शुरू किया था। हालांकि उन्हें पहचान इसी साल शुरू हुए एक और सीरियल 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' से मिली।
पहले से ही शादीशुदा रहीं पूजा बनर्जी को इसी सीरियल के सेट पर को-स्टार कुणाल वर्मा से प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों का अफेयर शुरू हो गया। बाद में अगस्त, 2017 में पूजा बनर्जी ने एक्टर कुणाल वर्मा से सगाई कर ली। अंधेरी (मुंबई) के 'द क्लब' में उनकी प्राइवेट इंगेजमेंट सेरेमनी हुई। इस मौके पर पूजा ने पिंक और ब्लू कलर के लहंगे के साथ राजस्थानी ज्वैलरी पहनी थी। वहीं, कुणाल ब्लैक कलर की वेलवेट शेरवानी में नजर आए थे।
पूजा बनर्जी 'सर्वगुण सम्पन्न', कयामत, देवों के देव महादेव, 'क़ुबूल है' और कॉमेडी नाइट्स बचाओ जैसे शोज का हिस्सा रही हैं। पूजा बिग बॉस बांग्ला में भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुकी हैं।
बात फिल्मों की करें तो उन्होंने हिंदी में 'राजधानी एक्सप्रेस' और 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' के साथ-साथ तेलुगु, बंगाली और नेपाली फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है। 2019 में आई फिल्म 3 देव में उनका एक आइटम नंबर भी था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।