- Home
- Entertainment
- TV
- 28 साल की हुई TV की पार्वती, कभी बिकिनी फोटो पोस्ट करने पर लोगों ने जमकर उड़ाया था मजाक
28 साल की हुई TV की पार्वती, कभी बिकिनी फोटो पोस्ट करने पर लोगों ने जमकर उड़ाया था मजाक
मुंबई। 'देवों के देव महादेव' में पार्वती के रोल से पॉपुलर हुईं सोनारिका भदौरिया (Sonarika Bhadoria) 28 साल की हो गई हैं। 3 दिसंबर, 1992 को मुंबई में जन्मीं सोनारिका ने करियर की शुरुआत 2011 में टीवी सीरियल 'तुम देना साथ मेरा' से की थी। हालांकि सोनारिका को पहचान टीवी सीरियल 'देवों के देव महादेव' में पार्वती के रोल से मिली। कुछ साल पहले सोनारिका तब खूब चर्चा में रही थीं, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक बिकिनी फोटो शेयर की थी और उस पर यूजर्स ने जमकर भद्दे कमेंट्स किए थे। जबाब में सोनारिका ने भी ऐसे लोगों को जमकर लताड़ लगाई थी।

सोनारिका ने लिखा था- नहीं जानती हम किस दुनिया में जी रहे हैं। वेस्टर्न कंट्रीज में लोग बॉडी शेमिंग के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं और हमारे देश में लड़की का बिकिनी पहनना क्राइम हो गया है। कुछ देर पहले मैंने बिकिनी में फोटो पोस्ट की और चंद मिनटों में डिलीट करना पड़ा।
सोनारिका ने आगे लिखा- मुझे इसलिए वो फोटो हटानी पड़ी क्योंकि लोग मुझे कोस रहे थे और शर्मसार करने से पीछे नहीं हट रहे थे। हालांकि, मैं इसे इग्नोर कर सकती थी, लेकिन मुझे लगता है कि मैं इतनी मैच्योर नहीं हुई कि नेगेटिविटी झेल सकूं।
सोनारिका भदौरिया का बैकग्राउंड फिल्मों से जुड़ा नहीं रहा है। उनके पिता कंस्ट्रक्शन बिजनेस करते हैं, जबकी मां हाउस वाइफ हैं। मुंबई जन्मी और पली बढ़ी सोनारिका ने यहीं के यशोधाम हाईस्कूल एंड सीनियर कॉलेज से पढ़ाई की। एक्टिंग के साथ-साथ उन्हें मॉडलिंग के लिए भी जाना जाता है।
सोनारिका को साल 2018 में टीवी की सबसे चहेती 20 हिरोइनों की लिस्ट में शामिल किया गया था। बता दें कि सोनारिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं।
सोनारिका ने 2015 में 'Jadoogadu' से साउथ इंडियन फिल्मों में एंट्री ली थी। वहीं इसी साल उनकी एक और फिल्म स्पीडोन्नोडु रिलीज हुई थी।
2016 में सोनारिका ने बॉलीवुड डेब्यू किया। इसी साल उनकी फिल्म 'सांसें' रिलीज हुई।
फिल्म में सोनारिका के अपोजिट रजनीश दुग्गल नजर आएंगे। राजीव एस रुइया के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म हॉरर मूवी थी।
एक बार सोनारिका ने ये बताया था कि एक 23 साल के युवक ने उनका नंबर सॉफ्टवेयर की मदद से निकाल लिया था और उनको अश्लील मैसेज भेज रहा था। ये सिलसिला कई महीनों तक चलता रहा।
बाद में सोनारिका ने शिकायत की तो पुलिस ने छानबीन में पता लगाया कि वो सोनारिका का कोई साइको आशिक था, जो उनसे प्यार करता था। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।