- Home
- Entertainment
- TV
- पति ही नहीं, ननद और सास की भी दुलारी है TV की सिमर, ये तस्वीरें हैं मजबूत रिश्ते का सबूत
पति ही नहीं, ननद और सास की भी दुलारी है TV की सिमर, ये तस्वीरें हैं मजबूत रिश्ते का सबूत
मुंबई। पॉपुलर टीवी शो 'ससुराल सिमर का' से घर-घर फेमस हुई एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ महज टीवी इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि अपने ससुराल में भी सबकी पसंदीदा बहू हैं। दीपिका की क्लोज बॉन्डिंग न सिर्फ पति शोएब इब्राहिम के साथ है, बल्कि वो ननद सबा और सास के भी उतनी ही करीब हैं। सोशल मीडिया पर दीपिका के साथ उनकी ननद और सास की ऐसी कई तस्वीरें हैं, जो खुद-ब-खुद इनके रिश्तों की गहराई बयां करती हैं। दीपिका को जब भी शूटिंग से वक्त मिलता है वो अपनी ननद के साथ चिल करती हैं। यहां तक कि दोनों किसी पक्के दोस्त की तरह रहती हैं। बता दें कि दीपिका इन दिनों टीवी सीरियल कहां हम कहां तुम में नजर आ रही हैं।
19

वक्त मिलते ही दीपिका ननद सबा इब्राहिम के साथ फोटो खिंचाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। इसके साथ ही सबा अपने भाई शोएब के भी बेहद क्लोज हैं।
29
कुछ दिनों पहले दीपिका कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो अपनी सासू मां के बेहद करीब नजर आ रही हैं और उनके पति शोएब मां की गोद में सिर रखकर लेटे दिख रहे हैं। यह फोटो सास-बहू की बॉन्डिंग खुद-ब-खुद बयां करती है।
39
बता दें कि दीपिका जब बिग बॉस विनर बनी थीं तो उन्होंने कहा था कि वो इन जीते हुए रुपयों से अपनी अम्मी के लिए घर खरीदेंगी।
49
जब दीपिका कक्कड़ इब्राहिम ने 'बिग बॉस 12' की ट्रॉफी जीती थी, उस वक्त भी दीपिका ने जीत की ये ट्रॉफी अपनी ननद के हाथों में देकर एक प्यारी सी फोटो क्लिक करवाई थी।
59
दीपिका की शादी शोएब के होमटाउन मौदहा (कानपुर के पास) में हुई थी। दीपिका और शोएब की मुलाकात टीवी शो 'ससुराल...' के सेट पर हुई थी। बाद में दोनों ने शादी कर ली। हालांकि शादी के बाद दीपिका के धर्म बदलने को लेकर कई बातें उठी थीं, लेकिन शोएब-दीपिका ने इन बातों को कभी तवज्जो नहीं दी।
69
दीपिका-शोएब की डेस्टिनेशन वेडिंग 22 फरवरी को हुई थी। टीवी शो 'ससुराल सिमर का' (2011) के सेट से दोस्त बने दीपिका और शोएब 2013 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
79
शोएब ने फैमिली मेंबर्स की मौजूदगी में दीपिका को 'नच बलिए' (2017) के सेट पर शादी के लिए प्रपोज किया था।
89
ननद सबा इब्राहिम और पति शोएब इब्राहिम के साथ दीपिका कक्कड़।
99
सास-ससुर, ननद और पति शोएब इब्राहिम के साथ दीपिका कक्कड़।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos