MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • PHOTOS: 2 दिन बाद इस बिजनेसमैन से शादी करने जा रही दिव्य दृष्टि की एक्ट्रेस, हल्दी सेरेमनी में यूं आई नजर

PHOTOS: 2 दिन बाद इस बिजनेसमैन से शादी करने जा रही दिव्य दृष्टि की एक्ट्रेस, हल्दी सेरेमनी में यूं आई नजर

मुंबई। कोरोनाकाल में बॉलीवुड और टीवी के कई सेलेब्स ने अपना घर बसा लिया। इसी कड़ी में अब एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ने जा रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं दिव्य दृष्टि फेम एक्ट्रेस सना सैयद (Sana Sayyad) की। सना दो दिन बाद यानी 25 जून, 2021 को ब्वॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन इमाद शम्सी के साथ निकाह करने वाली हैं। शादी से पहले एक्ट्रेस के घर प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है। हाल ही में, सना की हल्दी सेरेमनी हुई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jun 22 2021, 03:39 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

सना सैयद के को-स्टार और दोस्त अध्विक महाजन ने हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन फोटोज में अध्विक सना खान के साथ मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। वहीं सना ने पीले रंग का सूट पहना हुआ है। जबकि उनके होने वाले पति इमाद ने लाल बंधनी दुपट्टे के साथ सफेद कुर्ता-पायजामा पहना है। 

28

सबसे खास बात ये रही कि हल्दी सेरेमनी में सना ने फूलों से बना दुपट्टा ओढ़ रखा था और इसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अध्विक के अलावा, उनकी पत्नी नेहा और सना के दूसरे को-स्टार भी सेरेमनी के दौरान नजर आए। 

38

अध्विक महाजन ने सना की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- आखिर वो पल, जिसका हम सभी को बेसब्री से इंतजार था। मैं बता नहीं सकता कि मैं अपनी प्यारी दोस्त को इस जेंटलमैन और स्वीटहॉर्ट से शादी करते हुए देखकर कितना खुश हूं। आप दोनों को लाइफटाइम लव एंड हैप्पीनेस की शुभकामनाएं।️

48

एक इंटरव्यू में सना ने इमाद से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात करते हुए कहा था- इमाद और मैं एक ही कॉलेज में थे और हमारे कॉमन फ्रेंड्स के ग्रुप थे। हालांकि, हम एक-दूसरे को 8 सालों से जानते हैं, लेकिन मैंने कभी शादी के बारे में नहीं सोचा था। 
 

58

सना सैयद के मुताबिक, मैं अपने काम में बिजी थी इसलिए मुझे शादी के लिए कोई चिंता या तनाव ही नहीं था। मुझे लगता था कि मेरे लिए जो सही होगा वो वक्त आने पर मेरे पास आ ही जाएगा। इमाद और मैं शो ‘लॉकडाउन की लव स्टोरी’ के खत्म होने के बाद मिलने लगे। हम एक-दूसरे को पसंद करने लगे और जल्द ही डेट करना शुरू कर दिया। 

68

इमाद की तारीफ में सना ने कहा था- इमाद हमेशा से एक बहुत अच्छे, शर्मीले और विनम्र इंसान रहे हैं। उनकी सुंदर मुस्कान सादगी और मासूमियत ने मुझे अपनी ओर खींचा। एक पार्टनर से ज्यादा वो एक अच्छे दोस्त हैं। एक ऐसा शख्स जिस पर मैं भरोसा कर सकती हूं।  
 

78

सना ने आगे कहा- इमाद हमेशा मेरे लिए दोस्त दोस्त की तरह और काफी को-ऑपरेटिव रहे हैं। हम दोनों ही अपने करियर पर फोकस करने के साथ ही अपने परिवारों के भी बेहद करीब हैं। मुझसे ज्यादा इमाद मुझे काम करने के लिए पुश करते हैं। 
 

88

वर्क फ्रंट की बात करें तो सना ने शो स्पिलट्सविला से अपना करियर शुरू किया था। शो दिव्य-दृष्टि से उन्हें नाम और शोहरत मिली। सना ने मोहित मलिक के साथ लॉक डाउन की लव स्टोरी में भी काम किया है। इस शो में वो सोनम गोयल के किरदार में थीं। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
OTT पर धमाल मचा रही क्रिकेट पर बनी ये 5 फिल्म, एक फोड़ चुकी है BOX OFFICE
Recommended image2
The 50 Contestants Age: कितनी है इन 8 कंटेस्टेंट की असली उम्र, सबसे बड़ा कौन?
Recommended image3
Kritika Kamra और Gaurav Kapur इस तारीख को लेंगे फेरे, गेस्ट लिस्ट तैयार
Recommended image4
The 50 में बड़ा ट्विस्ट: आउट हुए 2 कंटेस्टेंट की होगी धमाकेदार वापसी, घर में मचेगा बवाल
Recommended image5
New Movies On OTT: वैलेंटाइन वीक में रिलीज हो रहीं ये 5 ब्लॉकबस्टर फ़िल्में, जानिए कब-कहां देखें?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved