- Home
- Entertainment
- TV
- महाभारत में इस सीन की शूटिंग के बाद इमोशनल हो गई थी 'द्रोपदी', घंटाभर तक फूट फूटकर रोती रही
महाभारत में इस सीन की शूटिंग के बाद इमोशनल हो गई थी 'द्रोपदी', घंटाभर तक फूट फूटकर रोती रही
मुंबई. देशभर में लॉकडाउन के चलते सभी लोग घरों में कैद में है। लोगों के मनोरंजन के लिए इन दिनों टीवी पर 90 के दशक के शोज को प्रसारित किया जा रहा है। रामायण और महाभारत सीरियल इन दिनों लोगों को खासा पसंद आ रहा है। आज आपको महाभारत से जुड़ा किस्सा बताने जा रहे हैं। दोबारा प्रसारित हो रहे महाभारत शो को खूब पसंद किया जा रहा है। वैसे, रूपा राजनीति में भी सक्रिय है।

बीआर चोपड़ा की महाभारत में काम करने वाले सभी स्टार्स ने अपने किरदार को बढ़ी ही शिद्दत से निभाया था। इस शो में एक सीन बेहद खास था और वो था द्रोपदी चीर हरण का। इस सीन को लेकर बीआर चोपड़ा काफी सीरियस थे। इस सीन वे सबसे बेहतरीन बनाना चाहते थे ताकि दर्शकों के दिलों में ये सीन सालों तक बसा रहे।
कम ही लोग को ये जानकारी है कि बीआर चोपड़ा ने इस सीक्वेंस के लिए खास तैयारी की थी। उन्होंने एक लंबी चौड़ी साड़ी तक अरेंज की थी।
सीन को इम्प्रेसिव बनाने के लिए बीआर चोपड़ा ने 250 मीटर की एक अनकट साड़ी बनवाई थी। इस साड़ी को तब इस्तेमाल किया जाना था जब द्रौपदी का चीर हरण होता और श्रीकृष्ण उसकी इज्जत बचाते है।
सीन शूट से पहले रूपा गांगुली से मेकर्स ने कहा था कि वे खुद को उसी मिजाज में लेकर जाएं जब किसी महिला को बालों से खींचकर भरी सभा में लाया जाता है और उसका वस्त्र हरण जाता है। रूपा ने इसकी तैयारी की थी और सीक्वेंस शूट होते वक्त वह बहुत ज्यादा भावुक हो गई थीं।
सीन इतना दमदार था कि इसे पूरा एक बार में शूट किया गया था। मेकर्स ने बताया कि द्रौपदी के चीर हरण का सीक्वेंस इतना दर्दनाक था कि उसे करते वक्त रूपा गांगुली रोने लगी थीं। रूपा सेट पर इतना रोईं कि मेकर्स और बाकी की स्टार कास्ट को उन्हें चुप कराने में घंटाभर लग गया था।
बता दें कि जूही चावला भी महाभारत का हिस्सा हो सकती थीं। उन्हें सीरियल में द्रौपदी का रोल दिया गया था लेकिन उस समय जूही को आमिर खान के साथ फिल्म कयामत से कयामत तक में काम करना था। इसके चलते ये रोल रूपा गांगुली को मिल गया।
महाभारत में श्री कृष्ण का किरदार निभाने वाले नितीश भारद्वाज कृष्ण का रोल प्ले ही नहीं करना चाहते थे। उन्हें ऐसा महसूस होता था कि उनमें इतना अनुभव नहीं कि वो कृष्ण का किरदार निभा पाए। इसके चलते उन्होंने बीआर चोपड़ा द्वारा करवाए गया कई स्क्रीन टेस्ट तक को छोड़ दिया था।
महाभारत को बीआर चोपड़ा और उनके बेटे रवि चोपड़ा ने मिलकर डायरेक्ट किया था। बीआर चोपड़ा की महाभारत की सफलता के पीछे का कारण थी उसकी स्टारकास्ट। ये शो 2 अक्टूबर 1988 को शुरू हुआथ और घर-घर में पॉपुलर हुआ था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।