- Home
- Entertainment
- TV
- बप्पा को घर लाई श्वेता तिवारी, बेटे का हाथ थाम की गणपति की आरती, बेटी के साथ दिखी खास बॉन्डिंग
बप्पा को घर लाई श्वेता तिवारी, बेटे का हाथ थाम की गणपति की आरती, बेटी के साथ दिखी खास बॉन्डिंग
मुंबई. जहां देशभर में आमजन गणेश उत्सव मना रहे है वहीं, टीवी स्टार्स ने भी इस उत्सव को धूमधाम से मनाया। कुछ टीवी सेलेब्स ने तो अपने घर पर ही मिट्टी के गणपति बनाए तो कुछ ने ईको फ्रेंडली गणेश अपने घर में विराजित किए। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक श्वेता तिवारी ने ईको फ्रेंडली गणपति अपने लेकर आई। बप्पा के आने के बाद श्वेता पूरे भक्तिभाव से पूजा अर्चना की। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर गणपति की पूजा करते फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में वे बेटी पलक और बेटे रियांश के साथ बेहद खुश नजर आ रही है।

श्वेता, बेटी पलक के साथ इंडियन लुक में नजर आई। उन्होंने बच्चों का हाथ थाम बप्पा की आरती की।
गणपति की आरती करने के बाद श्वेता, बेटे रियांश को लाड करती नजर आईं।
टीवी शो दीया और बाती हम की संध्या बींदणी यानी दीपिका सिंह ने भी गणपति की पूजा की।
देवोलीना भट्टाचार्य ने कुछ इस अंदाज में बप्पा की आराधना की।
अर्जुन बिजलानी के घर पर भी गणपति विराजे हैं।
देबीना बैनर्जी ने पूरी श्रद्धा के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की।
शो उतरन की एक्ट्रेस टीना दत्ता ने भी गणपति की पूजा की।
बिग बॉस कंटेस्टेंट रही बंदगी कालरा ने भी अपने घर में गणपति की पूजा की।
कांची सिंह के घर पर भी गणपति विराजे हैं।
गौतम रोडे ने पत्नी पंखुड़ी के साथ बप्पा की पूजा-अर्चना की।
शरद मल्होत्रा पत्नी के साथ गणपति की पूजा करते आए नजर।
कांटा लगा गर्ल के नाम से फेमस शेफाली जरीवाला में भी घर पर भगवान गणेश की पूजा की।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।