- Home
- Entertainment
- TV
- ब्वॉयफ्रेंड के साथ लाल बाग के राजा के सामने हिना ने टेका मत्था, लिया बप्पा का आशीर्वाद : PHOTOS
ब्वॉयफ्रेंड के साथ लाल बाग के राजा के सामने हिना ने टेका मत्था, लिया बप्पा का आशीर्वाद : PHOTOS
मुंबई। पॉपुलर टीवी सीरियल‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’में अक्षरा का रोल निभाकर फेमस हुईं हिना खान अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में हिना खान गणेश उत्सव के दौरान ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ लालबाग के राजा के दर्शन करने पहुंचीं। इस दौरान हिना ऑरेंज कलर की ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थीं। हिना ने अपने लुक को गोल्डन झुमकों से कम्प्लीट किया। वहीं ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल नीले रंग के कुर्ते में नजर आए।
16

हिना खान और उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने सोशल मीडिया पर लाल बाग के राजा की तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में हिना और रॉकी भगवान गणेश की विशाल मूर्ति के सामने प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

26
बता दें कि लालबाग के राजा को भोग के लिए हिना खान मोदक और नारियल भी लाई थीं। हिना हर साल गणेश उत्सव के दौरान लालबाग के राजा के दर्शन करने पहुंचती हैं। हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने हिना पर धर्म को लेकर भद्दे कमेंट्स भी किए।
36
हिना और रॉकी एक-दूसरे को लंबे टाइम से डेट कर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को लेकर काफी पजेसिव भी हैं।
46
हिना और रॉकी की पहली मुलाकात टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (2009) के सेट पर हुई थी। उस वक्त रॉकी शो के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर थे।
56
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में जन्मी हिना ने 'कयामत', 'परफेक्ट ब्राइड', 'चांद छुपा बादल में', 'साथ निभाना साथिया', 'वारिस' जैसे शोज में कैमियो किया है।
66
मुंबई स्थित लालबाग के राजा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos