- Home
- Entertainment
- TV
- हिना खान ने लॉकडाउन में पकाया भटूरा और बताया 'फूली हुई पूड़ी' तो लोगों ने उड़ाया मजाक
हिना खान ने लॉकडाउन में पकाया भटूरा और बताया 'फूली हुई पूड़ी' तो लोगों ने उड़ाया मजाक
मुंबई. कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन लागू किया गया है। ऐसे में आम जनता से लेकर तमाम स्टार्स तक अपने घरों में परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। स्टार्स घर में टाइम पास करने के लिए घर का काम कर रहे हैं। अब 'कसौटी जिंदगी के' फेम एक्ट्रेस हिना खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो भटूरा बना रही हैं, लेकिन उसे फूली हुई पूड़ी बता रही हैं।
18

हिना खान ने पहले अपने घर की सफाई करते हुए वीडियो पोस्ट किया था। अब वे अपने घर में छोले-भटूरे पका रही हैं। हिना ने पहली बार भटूरे बनाए और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ऐसे में उनका भटूरा तो अच्छा बन गया लेकिन वो इसका नाम ही भूल गईं।
28
हिना के वीडियो में उन्हें एक परफेक्ट भटूरा तलते देखा जा सकता है। फिर वे कहती है कि उनकी फूली हुई पूड़ी तैयार है। उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'किसी को मेरी पहली फूली हुई पूड़ी खानी है? मैंने कर दिखाया।' वैसे इस शेफ से एक छोटी सी गलती हो गई है, वो असल में भटूरा है।
38
हिना खान के भटूरे को पूड़ी बताए जाने पर सोशल मीडिया पर लोग मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा है, 'वाह पक्का भटूरा ही है ना साइज देखकर तो मुझे भटूरा लग रहा है।'
48
वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, 'इतनी बड़ी पूड़ी कौन बनाता है।' तीसरे लिखा, 'ये भटूरा है।'
58
इसके साथ एक ने हिना खान से सवाल करते हुए लिखा, 'ये पूड़ी है या फिर भटूरा, लेकिन क्वारनटीन में समय बिताने का अच्छा तरीका है।'
68
बता दें, हाल ही में हिना खान ने एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वो घर पर दोबारा इस्तेमाल कर सकने वाले मास्क बनाना सीखा रही थीं।
78
इसके अलावा हिना ने पैनकेक्स बनाते हुए, कपड़े धोते हुए और घर में अन्य काम करते हुए भी फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। हिना खान को सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है।
88
फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos