- Home
- Entertainment
- TV
- ब्वॉयफ्रेंड के साथ अजमेर शरीफ दरगाह पहुंची टीवी की संस्कारी बहू, दुपट्टे से मुंह छुपाती आईं नजर
ब्वॉयफ्रेंड के साथ अजमेर शरीफ दरगाह पहुंची टीवी की संस्कारी बहू, दुपट्टे से मुंह छुपाती आईं नजर
मुंबई. टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा की किरदार निभाने वाली हिना खान इन दिनों राजस्थान के टूर पर है। उन्होंने खुद इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए फैंस को दी है। इस ट्रिप पर हिना खान अकेले नहीं है बल्कि अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल भी साथ हैं। हिना रॉकी जायसवाल के साथ अजमेर शरीफ दरगाह में अर्जी लगाई तो वहीं वो ब्रह्मा के मंदिर में भी दर्शन के लिए पहुंची। हिना इस ट्रिप के दौरान अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ छुपते छुपाते घूमने के लिए निकलती हुई दिखाई दी। इस ट्रिप के दौरान हिना अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी के साथ रिक्शे की सैर का मजा लेती नजर आई।
16

चौंकाने वाली बात ये है कि अजमेर शरीफ की दरगाह पर पहुंचने के लिए हिना ने अपना चेहरा दुपट्टे से छुपा लिया था। हिना ने अपनी इस ट्रिप की काफी सारी फोटोज अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है।
26
हिना और रॉकी एक-दूसरे को लंबे टाइम से डेट कर रहे हैं। दोनों एक दूसरे को लेकर काफी पजेसिव भी हैं।
36
दोनों की पहली मुलाकात 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (2009) के सेट पर हुई थी। हिना ने इस शो में लीड एक्ट्रेस का रोल प्ले किया था, वहीं रॉकी इस शो के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।
46
बता दें, हिना मुस्लिम धर्म से हैं जबकि रॉकी हिन्दू हैं। दोनों जल्द अपने रिश्ते को शादी के लेवल पर ले जाने का प्लान बना रहे हैं।
56
सिर्फ एक शो में नजर आईं हिना श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में जन्मी हिना 32 साल की हो चुकी हैं। उन्होंने 2009 में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से टीवी पर डेब्यू किया था।
66
इस शो के अलावा वे किसी और शो में नजर नहीं आईं। उन्होंने 'कयामत', 'परफेक्ट ब्राइड', 'चांद छुपा बादल में', 'साथ निभाना साथियां', 'वारिस' जैसे शोज में कैमियो किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos